होम / ओटीटी / JioStar Entertainment ने प्रीमियम दर्शकों के लिए लॉन्च किया CTV प्लेबुक
JioStar Entertainment ने प्रीमियम दर्शकों के लिए लॉन्च किया CTV प्लेबुक
JioStar Entertainment ने अपने Connected TV (CTV) प्लेटफॉर्म के लिए पहली बार एक डेटा-समृद्ध प्लेबुक जारी की है, जो खासतौर पर एंटरटेनमेंट कंटेंट पर आधारित है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 7 months ago
JioStar Entertainment ने अपने Connected TV (CTV) प्लेटफॉर्म के लिए पहली बार एक डेटा-समृद्ध प्लेबुक जारी की है, जो खासतौर पर एंटरटेनमेंट कंटेंट पर आधारित है। यह रणनीतिक गाइड बताता है कि कैसे ब्रैंड CTV का इस्तेमाल करते हुए गहराई से कहानी कह सकते हैं और प्रीमियम भारतीय दर्शकों तक बेहतर तरीके से पहुंच सकते हैं। लंबे, इमर्सिव कंटेंट की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए यह प्लेबुक मार्केटर्स को स्पष्ट दृष्टिकोण देती है कि कैसे JioHotstar का CTV इकोसिस्टम बेहतर टार्गेटिंग, मजबूत एंगेजमेंट और मापने योग्य ब्रैंड परिणाम ला सकता है।
डेटा-आधारित अंतर्दृष्टि के साथ बना प्लेबुक
यह प्लेबुक ग्लोबल रिसर्च कंपनी Ipsos के साथ मिलकर विकसित की गई है- प्लेटफॉर्म एनालिटिक्स और थर्ड-पार्टी सर्वेक्षण को मिलाकर इसमें भारत में CTV के बढ़ते अवसर की पूरी तस्वीर दी गई है। जून 2025 में किए गए डेटा अध्ययन के अनुसार, भारतीय डिजिटल घरों में CTV अब प्राथमिक माध्यम बन चुका है।
CTV: नया नजरिया, बड़ा असर
JioStar के हेड ऑफ़ रेवेन्यू, एंटरटेनमेंट एवं इंटरनेशनल अजीत वर्गीज कहते हैं, “Connected TV अब सिर्फ एक स्क्रीन नहीं, बल्कि भारत के डिजिटल घरों का नया केंद्र बन गया है। Co-viewing 3.1 गुना तक है, 90% दर्शक संपन्न घरों से हैं, और वॉच टाइम में 85% की बढ़त देखी गई है। ये प्लेबुक इस बदलाव का जवाब है कि ब्रैंड्स को CTV की कहानी कहने की पूरी क्षमता से जोड़ने के लिए तैयार किया गया है। अब प्रभाव केवल इंप्रेशन पर नहीं, बल्कि वास्तविक परिणामों पर मापा जा रहा है।”
Ipsos में रिसर्च के मैनेजिंग डायरेक्टर ज्योति मल्लाडी ने कहा, “डिजिटल इकोसिस्टम में CTV की ओर रुझान दर्शाता है कि परिवार कैसे साथ में देखते, साथ निर्णय लेते हैं। हमारा डेटा बताता है कि CTV दर्शक प्रीमियम होते हैं और बड़े पर्दे पर दी गई ब्रैंड मैसेजिंग को याद रखते हैं और उस पर प्रतिक्रिया करते हैं।”
CTV दर्शकों में व्यापक बदलाव
JioHotstar पर CTV उपभोग 85% बढ़ा है, और कुल वॉच टाइम का 40% हिस्सा अब बड़े पर्दे से आता है। उपयोगकर्ता रोजाना 100 मिनट से अधिक CTV पर बिताते हैं (मोबाइल की तुलना में 1.5 गुना ज्यादा) जो साझा, गहराई-भरी देखने की प्रवृत्ति को दर्शाता है।
प्रीमियम घरों की पहुंच
-
66% घरों में केवल एक CTV डिवाइस है, जो इसे परिवारिक अनुभव बनाता है।
-
Co-viewing फैक्टर 3.1 गुना है, यानी एक साथ देखने का आंकड़ा सर्वाधिक है।
-
दर्शकों में 90% उच्च या मध्यम आय वर्ग से जुड़े हैं, 81% NCCS AB वर्ग में, और 61% शीर्ष 8 मेट्रो शहरों में रहते हैं।
विविधता में शक्ति
JioHotstar पर 19 भाषाओं में 22,000 से ज्यादा टाइटल्स हैं, 250+ ओरिजिनल शो, 2.6 लाख घंटे से ज्यादा कंटेंट, और 7,000+ अंतरराष्ट्रीय शो।
विशेष रूप से JioHotstar Specials के 91% दर्शक सदस्य (सब्सक्राइबर) होते हैं, जो (प्लेटफॉर्म औसत से 50% अधिक है) यह दिखाता है कि CTV का लंबा कंटेंट सिर्फ देखा ही नहीं जा रहा, बल्कि इसके लिए लोग भुगतान भी कर रहे हैं।
भाषाई विविधता में भी बदलाव देखने को मिल रहा है- जहां हिंदी (74%) और इंग्लिश (53%) की हिस्सेदारी ज्यादा है, वहीं मलयालम जैसी क्षेत्रीय भाषा की सामग्री अब पूरे भारत में फैली है। मलयालम के बड़े हिस्से (80%) को नॉन‑मलयाली दर्शक देख रहे हैं।
CTV प्लेबुक: ब्रैंडिंग का नया फॉर्मूला
जैसे ही डिजिटल घर बड़े पर्दे के चारों ओर केंद्रित होते जा रहे हैं, JioStar का यह CTV प्लेबुक विज्ञापनदाताओं के लिए एक दर्शनीय, डेटा-समर्थित मार्गदर्शक बन गया है, जो याद रखने, ब्रैंड इमेज और व्यावसायिक परिणामों को उसी जगह बढ़ाने में मदद कर सकता है जहां यह सबसे ज्यादा मायने रखता है, यानी भारतीय लिविंग रूम में।
JioStar की इस पहल के साथ #ThinkCTVThinkJioHotstar का संदेश साफ है- अब ब्रैंड भी बड़े पर्दे पर सोचें।
टैग्स