होम / ओटीटी / E4m प्ले स्ट्रीमिंग मीडिया अवॉर्ड्स में JioStar ने भी दिखाया 'दम'
e4m प्ले स्ट्रीमिंग मीडिया अवॉर्ड्स में JioStar ने भी दिखाया 'दम'
एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप ने 11 जून को मुंबई में e4m Play Streaming Media Awards के छठे संस्करण का आयोजन किया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 8 months ago
एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप ने 11 जून को मुंबई में e4m Play Streaming Media Awards के छठे संस्करण का आयोजन किया। यह भव्य शाम स्ट्रीमिंग मीडिया जगत की श्रेष्ठतम उपलब्धियों के उत्सव का साक्षी बनी, जहां विज्ञापन और मार्केटिंग इंडस्ट्री के शीर्ष ब्रैंड और लीडर्स मौजूद रहे। अवॉर्ड समारोह के ज़रिए उन प्रतिभाओं, इनोवेटिव प्लेटफॉर्म्स और प्रभावशाली ब्रैंड कैंपेन को सम्मानित किया गया जिन्होंने इस क्षेत्र में नई मिसाल कायम की।
इस साल के प्रमुख विजेताओं में JioStar ने बाजी मारी, जिसने कुल 4 अवॉर्ड अपने नाम किए, जिनमें 3 गोल्ड और 1 सिल्वर शामिल है। इसके अलावा जिन ब्रैंड्स ने सबसे अधिक अवॉर्ड जीते, उनमें Prime Video, Netflix, Sony LIV और Arha Media & Broadcasting Pvt. Ltd. प्रमुख रहे।
e4m Play Streaming Media Awards का उद्देश्य स्ट्रीमिंग मीडिया में उत्कृष्टता, नवाचार और रचनात्मकता के लिए टैलेंट, कंटेंट, ब्रैंड्स और प्लेटफॉर्म्स को पहचान और सम्मान देना है। यह अवॉर्ड्स एक सटीक और गहन प्रक्रिया के तहत चयनित किए जाते हैं, जिससे इस क्षेत्र की असली प्रतिभाओं को मंच मिल सके।
इस साल के अन्य गोल्ड विजेताओं में Mahindra Group, Manja, Bare Bones Collective, White Rivers Media, The Pokémon Company, Saregama India, Maddock Films, JioStar India Private Limited, L’Oréal Professionnel Paris, Audible, Zone Media, Lenovo और The Viral Fever जैसे नाम शामिल रहे।
2025 के e4m Play Streaming Media Awards को कुल पांच कैटेगरीज में बांटा गया था- ब्रैंड इंटीग्रेशन और मार्केटिंग, प्लेटफॉर्म, टैलेंट, स्ट्रीमिंग ऑडियो/पॉडकास्ट, कंटेंट और एक्सीलेंसी।
कंटेंट जूरी मीटिंग की अध्यक्षता मशहूर सिनेमैटोग्राफर और फिल्ममेकर संतोष सिवन ने की। उन्होंने इस साल विजेताओं के चयन की समावेशी और सुव्यवस्थित प्रक्रिया की सराहना की।
इस समारोह के एसोसिएट पार्टनर और एक्सक्लूसिव गिफ्टिंग पार्टनर के तौर पर Fixderma भी जुड़ा रहा, जिसने इस शाम को और खास बना दिया।
यह अवॉर्ड न सिर्फ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलाव को दर्शाते हैं, बल्कि आने वाले समय के डिजिटल ट्रेंड्स की दिशा भी तय करते हैं।
टैग्स