होम / ओटीटी / ‘India TV’ ने डिजिटल की दुनिया में बढ़ाया एक और कदम, लॉन्च किया OTT App

‘India TV’ ने डिजिटल की दुनिया में बढ़ाया एक और कदम, लॉन्च किया OTT App

नेटवर्क के अनुसार, यह ऐप एक ऐसा डिजिटल मंच है जहां न्यूज, ‘आप की अदालत’, फिटनेस, भक्ति, इनफोटेनमेंट, लाइफस्टाइल और पॉडकास्ट जैसे कई तरह के कंटेंट एक ही जगह उपलब्ध होंगे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 8 months ago

देश के प्रमुख न्यूज और ब्रॉडकास्टिंग नेटवर्क ‘इंडिया टीवी’ (India TV) ने अपना नया ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘India TV OTT App’ लॉन्च कर दिया है। नेटवर्क के अनुसार, यह ऐप एक ऐसा डिजिटल मंच है जहां न्यूज, ‘आप की अदालत’, फिटनेस, भक्ति, इनफोटेनमेंट, लाइफस्टाइल और पॉडकास्ट जैसे कई तरह के कंटेंट एक ही जगह उपलब्ध होंगे। ओटीटी ऐप की यह लॉन्चिंग तेजी से बढ़ती डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में इंडिया टीवी की एक स्ट्रैटेजिक पहल है, जो पारंपरिक सेंसरशिप की सीमाओं से मुक्त प्लेटफॉर्म की संभावनाओं का लाभ उठाने की दिशा में उठाया गया कदम है।

इस बारे में नेटवर्क का कहना है, इंडिया टीवी की ओटीटी दुनिया में यह एंट्री ‘प्रीमियम, एक्सक्लूसिव और ऑडियंस-फर्स्ट स्ट्रीमिंग कंटेंट’ के फोकस के साथ की गई है। इस ऐप में खबरों से लेकर पॉडकास्ट, लर्निंग शोज और ओरिजिनल एआई स्टोरीज जैसे कई अलग-अलग कंटेंट शामिल हैं, जो खासतौर पर डिजिटल दर्शकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। सबसे अहम बात यह है कि यह ऐप एक ‘क्लटर-फ्री, फैमिली-फ्रेंडली स्पेस’ के वायदे के साथ आया है, जो प्रतिस्पर्धी ओटीटी बाजार में इसे अलग पहचान दिलाता है।

‘इंडिया टीवी’ की मैनेजिंग डायरेक्टर रितु धवन ने ऐप की लॉन्चिंग पर कहा, ‘India TV OTT App को हमने हर भारतीय परिवार के लिए एक भरोसेमंद डिजिटल मंच बनाने की सोच के साथ डिजाइन किया है। हमारा उद्देश्य न केवल विश्वसनीय जानकारी देना है, बल्कि ऐसा कंटेंट पेश करना है जो पूरे परिवार को एक साथ जोड़ सके। यह एक ऐसा सुरक्षित और समावेशी डिजिटल स्पेस होगा जहां हर आयु वर्ग के दर्शक सहज रूप से जुड़ सकेंगे।’

‘इंडिया टीवी’ के अनुसार, ‘India TV OTT’ ऐप स्मार्ट टीवी प्लेटफॉर्म्स के प्ले स्टोर पर उपलब्ध है और खासतौर पर कलेक्टिव व्यूइंग यानी पूरे परिवार के साथ मिलकर देखने के अनुभव के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी मदद से यूजर्स बिना अलग-अलग ऐप्स या सब्सक्रिप्शन्स के झंझट से हर तरह का कंटेंट एक ही जगह देख सकते हैं। इसका यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस, स्मार्ट नेविगेशन और विभिन्न श्रेणियों में लाइव स्ट्रीमिंग इसे पूरी तरह फ्यूचर-रेडी बनाते हैं। इस ओटीटी पहल के साथ इंडिया टीवी डिजिटल मीडिया की दुनिया में अपनी मौजूदगी और पकड़ को और मजबूत करता नजर आ रहा है, और यह दिखाता है कि वह भारत के बहु-पीढ़ी और बहु-प्लेटफॉर्म दर्शकों के लिए विश्वसनीय, समावेशी और देश के अनुरूप कंटेंट पेश करने के अपने वादे पर कायम है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सुवोंकर बनर्जी संभालेंगे SonyLIV के हिंदी ओरिजिनल्स की कमान

'सोनीलिव' (SonyLIV) ने सुवोंकर बनर्जी की जिम्मेदारी बढ़ा दी है।

7 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

6 days ago

ZEE5 के नए नेशनल सेल्स हेड बने अंकुर राजेश कपिला

ओटीटी प्लेटफॉर्म 'जी5' (ZEE5) ने अंकुर राजेश कपिला को अपना नया नेशनल सेल्स हेड नियुक्त किया है।

1 week ago

दिव्यांग दर्शकों के लिए बदलेगा OTT का अनुभव, कंटेंट एक्सेसिबिलिटी पर सरकार के नए नियम

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर दिखाए जाने वाले कंटेंट को सुनने और देखने में दिक्कत झेलने वाले लोगों के लिए कंटेंट को ज्यादा सुलभ बनाने से जुड़ी अंतिम गाइडलाइंस जारी कर दी हैं।

09-February-2026

फिल्म और टीवी शो बनाने में AI का सहारा लेगा एमेजॉन, खर्च व समय दोनों होंगे कम

एमेजॉन अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से फिल्मों और टीवी शोज को बनाने की प्रक्रिया को तेज करने की तैयारी में है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

5 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

4 hours ago

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

3 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

8 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

8 hours ago