होम / ओटीटी / ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘Sun Nxt’ से जुड़े गिरीश कृष्णन, निभाएंगे यह जिम्मेदारी
ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘Sun Nxt’ से जुड़े गिरीश कृष्णन, निभाएंगे यह जिम्मेदारी
गिरीश कृष्णन इससे पहले टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के साथ जुड़े हुए थे, जहां वह बेंगलुरु में यूट्यूब टीवी के ऑन-ग्राउंड ऑपरेशंस की कमान संभाल रहे थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 10 months ago
गिरीश कृष्णन ने रीजनल ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘Sun Nxt’ के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है। उन्होंने 16 अप्रैल से यहां साउथ रीजन के लिए कंटेंट मार्केटिंग लीड के रूप में जॉइन किया है। वह इस प्लेटफॉर्म के चेन्नई स्थित मुख्यालय से काम करेंगे।
अपनी इस भूमिका में वह दक्षिणी बाजारों में कंटेंट मार्केटिंग के प्रयासों का प्रबंधन करेंगे और प्लेटफॉर्म की वृद्धि को तेज करने व सब्सक्राइबर एंगेजमेंट को बढ़ाने पर खास ध्यान देंगे।
गिरीश कृष्णन को कंटेंट, ऑपरेशंस, डिजिटल मार्केटिंग, और प्रोडक्ट स्ट्रैटेजी में काम करने का एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने देश के कई प्रमुख संस्थानों में लीडरशिप भूमिकाओं में कार्य किया है। गिरीश कृष्णन इससे पहले टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के साथ जुड़े हुए थे, जहां वह बेंगलुरु में यूट्यूब टीवी के ऑन-ग्राउंड ऑपरेशंस की कमान संभाल रहे थे।
इससे पहले, वह Thanthi One में डिजिटल हेड के रूप में कार्यरत थे, जहां उन्होंने डिजिटल स्ट्रैटेजी, OTT, और न्यू मीडिया मार्केटिंग पहलों का प्रबंधन किया। उन्होंने ARHA Media (aha) में कंटेंट मार्केटिंग हेड के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, और Atwias Info Solution में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर के रूप में काम करते हुए उन्होंने एंड-टू-एंड ऑपरेशंस, मार्केटिंग, P&L, और रणनीतिक योजना का नेतृत्व किया।
एलीवेट एंटरटेनमेंट के सह-संस्थापक के रूप में उन्होंने एंटरप्रिन्योर की भूमिका भी निभाई है। MX TakaTak में कंटेंट स्ट्रैटेजी और साझेदारी व MX Player में प्रोग्रामिंग नेतृत्व में भी उनकी विशेषज्ञता रही है।
टैग्स