होम / ओटीटी / इस बड़े पद पर Netflix India से जुड़ीं अनीशा मुखोपाध्याय
इस बड़े पद पर Netflix India से जुड़ीं अनीशा मुखोपाध्याय
नेटफ्लिक्स से जुड़ने से पहले, अनीशा मुखोपाध्याय एमेजॉन में प्राइम वीडियो के लिए रिसर्च एंड इनसाइट्स लीड के रूप में कार्यरत थीं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago
क्रिएटिव कंज्यूमर इनसाइट एक्सपर्ट अनीशा मुखोपाध्याय ने नेटफ्लिक्स इंडिया (Netflix India) में कंज्यूमर इनसाइट्स लीड के रूप में पदभार संभाला है। 15 से अधिक वर्षों के अनुभव के साथ, मुखोपाध्याय एक सीनियर प्रोफेशनल हैं जो रिसर्च, एनालिटिक्स और ब्रैंड स्ट्रैटेजी में विशेषज्ञता रखती हैं।
नेटफ्लिक्स से जुड़ने से पहले, मुखोपाध्याय एमेजॉन में प्राइम वीडियो के लिए रिसर्च एंड इनसाइट्स लीड के रूप में कार्यरत थीं। उन्होंने यूनिलीवर और कैंटर के साथ भी काम किया है, जहां उन्होंने डेटा-आधारित इनसाइट्स के माध्यम से ब्रैंड वृद्धि को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मुखोपाध्याय को कंज्यूमर बिहेवियर, डिजिटल एनालिटिक्स और मार्केटिंग स्ट्रैटेजी में काफी विशेषज्ञता हासिल है।
टैग्स