होम / ओटीटी / Amazon Prime Video पर अब विज्ञापन के साथ मिलेगा कंटेंट, नया प्लान पेश

Amazon Prime Video पर अब विज्ञापन के साथ मिलेगा कंटेंट, नया प्लान पेश

एमेजॉन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) भारत में अपने सब्सक्राइबर्स के लिए 17 जून 2025 से मूवीज और टीवी शोज के बीच सीमित विज्ञापन (limited ads) दिखाना शुरू करेगा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago

एमेजॉन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) भारत में अपने सब्सक्राइबर्स के लिए 17 जून 2025 से मूवीज और टीवी शोज के बीच सीमित विज्ञापन (limited ads) दिखाना शुरू करेगा। कंपनी ने यह बदलाव कंटेंट में निवेश जारी रखने के उद्देश्य से किया है, जबकि मौजूदा प्राइम मेंबरशिप की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

इस कदम के साथ ही प्राइम वीडियो एक नया ऐड-फ्री विकल्प भी पेश करेगा, जिसकी सालाना कीमत ₹699 और मासिक कीमत ₹129 रखी गई है। यह प्लान भी 17 जून से ही उपलब्ध होगा और ग्राहक चाहें तो इसमें अपग्रेड कर सकते हैं।

कंपनी ने अपने ग्राहकों को भेजे एक ईमेल में जानकारी दी कि "17 जून 2025 से प्राइम वीडियो पर मूवीज़ और टीवी शोज के दौरान सीमित विज्ञापन शामिल किए जाएंगे। इससे हम अपने कंटेंट में लगातार निवेश करते रहने में सक्षम रहेंगे और लंबे समय तक इसका विस्तार कर सकेंगे। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हमारे प्लेटफॉर्म पर टीवी चैनलों और अन्य स्ट्रीमिंग सेवाओं की तुलना में विज्ञापनों की संख्या कम हो।"

ग्राहकों को इस बदलाव को लेकर कोई विशेष कदम उठाने की जरूरत नहीं है और उनकी मौजूदा प्राइम मेंबरशिप की कीमत यथावत बनी रहेगी।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सुवोंकर बनर्जी संभालेंगे SonyLIV के हिंदी ओरिजिनल्स की कमान

'सोनीलिव' (SonyLIV) ने सुवोंकर बनर्जी की जिम्मेदारी बढ़ा दी है।

8 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

6 days ago

ZEE5 के नए नेशनल सेल्स हेड बने अंकुर राजेश कपिला

ओटीटी प्लेटफॉर्म 'जी5' (ZEE5) ने अंकुर राजेश कपिला को अपना नया नेशनल सेल्स हेड नियुक्त किया है।

1 week ago

दिव्यांग दर्शकों के लिए बदलेगा OTT का अनुभव, कंटेंट एक्सेसिबिलिटी पर सरकार के नए नियम

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर दिखाए जाने वाले कंटेंट को सुनने और देखने में दिक्कत झेलने वाले लोगों के लिए कंटेंट को ज्यादा सुलभ बनाने से जुड़ी अंतिम गाइडलाइंस जारी कर दी हैं।

09-February-2026

फिल्म और टीवी शो बनाने में AI का सहारा लेगा एमेजॉन, खर्च व समय दोनों होंगे कम

एमेजॉन अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से फिल्मों और टीवी शोज को बनाने की प्रक्रिया को तेज करने की तैयारी में है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

7 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

5 hours ago

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

5 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

10 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

9 hours ago