होम / ओटीटी / ऑडियो OTT प्लेटफॉर्म Velvet ने अभिनेता पंकज त्रिपाठी को बनाया को-फाउंडर

ऑडियो OTT प्लेटफॉर्म Velvet ने अभिनेता पंकज त्रिपाठी को बनाया को-फाउंडर

2024 में अभिनेता और डायलॉग कोच विकास कुमार, अक्षत सक्सेना, वरद भटनागर और शारिब खान द्वारा स्थापित ऑडियो OTT प्लेटफॉर्म 'वेल्वेट' (Velvet) ने अभिनेता पंकज त्रिपाठी को को-फाउंडर के रूप में जोड़ा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago

2024 में अभिनेता और डायलॉग कोच विकास कुमार, अक्षत सक्सेना, वरद भटनागर और शारिब खान द्वारा स्थापित ऑडियो OTT प्लेटफॉर्म 'वेल्वेट' (Velvet) ने अभिनेता पंकज त्रिपाठी को को-फाउंडर के रूप में जोड़ा है। वेल्वेट का उद्देश्य भारतीय कहानी कहने की परंपरा को वैश्विक स्तर तक ले जाना है, जहां क्लासिक कहानियों, लोककथाओं और आधुनिक कथाओं को इमर्सिव ऑडियो अनुभवों में बदला जाएगा।

यह स्टार्टअप विशेष कहानियों के निर्माण के लिए अभिनेताओं, लेखकों और वॉयस आर्टिस्ट्स के साथ सहयोग कर रहा है।

प्लेटफॉर्म के सह-संस्थापक के रूप में जुड़ने के अपने निर्णय पर टिप्पणी करते हुए पंकज त्रिपाठी ने कहा, "कहानी सुनाना हमारी संस्कृति की गहरी जड़ें हैं। लोक कथाओं से लेकर महाकाव्यों तक, हमारी कहानियों में हमेशा प्रेरित करने, शिक्षित करने और मनोरंजन करने की शक्ति रही है। इस ऑडियो प्लेटफॉर्म के जरिए, हम इस परंपरा को एक सिनेमा जैसे अनुभव में बदलना चाहते थे—ऐसा कुछ जो श्रोताओं को कल्पना की दुनिया में ले जाए और साथ ही हमारी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ा रहे।"

वेल्वेट थिएटर कलाकारों को वैश्विक मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करने का लक्ष्य रखता है। यह ऐप फिलहाल भारत में गूगल और एप्पल ऐप स्टोर्स पर उपलब्ध है।

को-फाउंडर अक्षत सक्सेना के मुताबिक, यह स्टार्टअप जल्द ही अमेरिकी बाजार में कदम रखने की योजना बना रहा है, जहां इसका फोकस भारतीय उपमहाद्वीप के प्रवासी समुदाय पर होगा।

को-फाउंडर विकास कुमार का कहना है, "वेल्वेट में हमारा विजन भारत की समृद्ध मौखिक कहानी कहने की परंपरा को संरक्षित करना है, साथ ही पूरे देश के कहानीकारों और अभिनेताओं को पोषित कर उन्हें एक वैश्विक मंच प्रदान करना है।"


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सुवोंकर बनर्जी संभालेंगे SonyLIV के हिंदी ओरिजिनल्स की कमान

'सोनीलिव' (SonyLIV) ने सुवोंकर बनर्जी की जिम्मेदारी बढ़ा दी है।

2 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

6 days ago

ZEE5 के नए नेशनल सेल्स हेड बने अंकुर राजेश कपिला

ओटीटी प्लेटफॉर्म 'जी5' (ZEE5) ने अंकुर राजेश कपिला को अपना नया नेशनल सेल्स हेड नियुक्त किया है।

1 week ago

दिव्यांग दर्शकों के लिए बदलेगा OTT का अनुभव, कंटेंट एक्सेसिबिलिटी पर सरकार के नए नियम

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर दिखाए जाने वाले कंटेंट को सुनने और देखने में दिक्कत झेलने वाले लोगों के लिए कंटेंट को ज्यादा सुलभ बनाने से जुड़ी अंतिम गाइडलाइंस जारी कर दी हैं।

09-February-2026

फिल्म और टीवी शो बनाने में AI का सहारा लेगा एमेजॉन, खर्च व समय दोनों होंगे कम

एमेजॉन अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से फिल्मों और टीवी शोज को बनाने की प्रक्रिया को तेज करने की तैयारी में है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

53 minutes ago

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

7 hours ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

7 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

3 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

3 hours ago