होम / मीडिया फोरम / ...इस अहम पद पर नारदा न्यूज से जुड़े विकास राज तिवारी
...इस अहम पद पर नारदा न्यूज से जुड़े विकास राज तिवारी
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। न्यूज पोर्टल नारदा न्यूज (naradanews.com) से खबर है कि यहां विकास राज तिवारी ने अपनी नई पारी की शुरुआत की है। उन्हे यहां पॉलिटिकल एडिटर बनाया गया है। विकास यूपी और पंजाब चुनाव की जिम्मेदारी को संभालेंगे, साथ ही बड़े राजनेताओं का इंटरव्यू भी
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
न्यूज पोर्टल नारदा न्यूज (naradanews.com) से खबर है कि यहां विकास राज तिवारी ने अपनी नई पारी की शुरुआत की है। उन्हे यहां पॉलिटिकल एडिटर बनाया गया है। विकास यूपी और पंजाब चुनाव की जिम्मेदारी को संभालेंगे, साथ ही बड़े राजनेताओं का इंटरव्यू भी करेंगे।
बता दें कि, नारदा न्यूज एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है और हिन्दुस्तान में कई खुलासे किए हैं। नारदा न्यूज अंग्रेजी, हिंदी और मलयालम में खबरों को प्रसारित करता है।
विकास फील्ड और डेस्क दोनों के माहिर खिलाड़ी माने जाते हैं। आईपी यूनिवर्सिटी से पढ़ाई पूरी करने के बाद विकास ने अपने करियर की शुरुआत ‘इंडिया टीवी’ से की थी, जिसके बाद वे ‘फोकस टीवी’ के लॉन्चिंग टीम के सदस्य रहे और वहां काफी समय तक सेवाएं दीं। इसके बाद, विकास ने ‘एमएचवन’ में बतौर प्रड्यूसर जॉइन किया। विकास ने ‘सुदर्शन न्यूज’ में बतौर डिप्टी आउटपुट एडिटर काम किया है। संसदीय चुनाव 2014 के दौरान विकास सुदर्शन न्यूज में इलेक्शन इंचार्ज थे, फिर चंडीगढ़ से संचालित होने वाले ‘केबीसी न्यूज’ में विकास ने बतौर आउटपुट एडिटर काम किया।
केबीसी न्यूज में उनके नेतृत्व में हरियाणा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव की सफल कवरेज हुई, जिसके बाद विकास ने ‘साधना न्यूज’, दिल्ली में बतौर सीनियर प्रडयूसर कम एंकर काम किया। साधना न्यूज को छोड़ने के बाद विकास ‘जनता टीवी’ में बतौर सीनियर प्रडयूसर जुड़े हुए थे। अब विकास ने नारदा न्यूज के साथ नई पारी शुरु की है।
विकास एक सामाजिक संस्था ‘फील द चेंज फाउंडेशन’ (www.feelthechange.in) का संचालन भी करते है। यह संस्था पूरे देश में फील हैप्पी कैंपेन चला रही है। विकास देश के कई मीडिया इंस्टीट्यूट में गेस्ट लेक्चरर भी हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स