होम / मीडिया फोरम / मुंबई की तरह ही अब ये शहर भी बनेगा लघु फिल्मों का केंद्र बिन्दु...

मुंबई की तरह ही अब ये शहर भी बनेगा लघु फिल्मों का केंद्र बिन्दु...

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। मुंबई की तर्ज पर ताजनगरी यानी आगरा को लघुफिल्मों का केंद्र बिन्दु बनाने की पहल शुरू हो गई है। अब मुंबई जाए बिना आगरा में शॉर्ट फिल्मों से बड़े स्टार निकलेंगे। बता दें कि टैलेंट क्लब ऑफ इंडिया ‘हुनर दिखला

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

मुंबई की तर्ज पर ताजनगरी यानी आगरा को लघुफिल्मों का केंद्र बिन्दु बनाने की पहल शुरू हो गई है। अब मुंबई जाए बिना आगरा में शॉर्ट फिल्मों से बड़े स्टार निकलेंगे।

बता दें कि टैलेंट क्लब ऑफ इंडिया ‘हुनर दिखला जा’ अभियान द्वारा शॉर्ट फिल्में बनाकर विभिन्न प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ सामाजिक संदेश देना चाहता है।

प्रोजेक्ट के डायरेक्टर डॉ. सुरेन्द्र दास के मुताबिक, इन लघु फिल्मों का निर्माण मुंबई में होगा, लेकिन फिल्मों की शूटिंग ब्रज प्रांत में होगी। अभिनय, नृत्य गायन का हुनर रखने वाले 12 से 45 वर्ष के युवाओं को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। कलाकारों के चयन के लिए पहला ऑडिशन 23 अक्टूबर को होगा।

मीडिया समन्वयक कुमार ललित के मुताबिक, पहले चरण में चार लघु फिल्में बनाई जाएंगी। नवंबर के अंत में फिल्मों की शूटिंग शुरू होगी और अगले साल जनवरी महीने के अंत तक इन्हें पूरा कर लिया जाएगा। फरवरी महीने में आगरा में शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल होगा। इसमें फिल्मी हस्तियां सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, अभिनेत्री, गायक, डांसर, और गीत व पटकथा लेखक को सम्मानित करेंगी।

इच्छुक व्यक्ति www.ihfwellnessorbitarium.com पर या मोबाइल नंबर 9259347763 व 7060877149 पर संपर्क कर सकते हैं।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

1 day ago

टाइम्स नेटवर्क से अलग हुए विक्रम कन्नन

करीब सात साल तक टाइम्स नेटवर्क में काम करने के बाद विक्रम कन्नन ने अब कंपनी से अलग होने का फैसला किया है।

2 days ago

NDTV के रेवेन्यू हेड गौरव देवानी का इस्तीफा

एनडीटीवी में रेवेन्यू हेड के रूप में काम कर रहे गौरव देवानी ने पद से इस्तीफा दे दिया है। दिसंबर 2023 में नेटवर्क से जुड़े देवानी ने ब्रांडेड कंटेंट और रेवेन्यू आधारित कंटेंट पहल का नेतृत्व किया था।

2 days ago

NDTV में सिद्धार्थ नरूला की एंट्री, बने रेवेन्यू हेड

एनडीटीवी ने सिद्धार्थ नरूला को एनडीटीवी 24x7 और प्रॉफिट ब्रांड स्टूडियो का रेवेन्यू हेड नियुक्त किया है। मीडिया और डिजिटल क्षेत्र में 25 साल के अनुभव के साथ वे अब कंपनी की रेवेन्यू रणनीति संभालेंगे।

2 days ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

3 days ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

1 day ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

1 day ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

1 day ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

1 day ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

1 day ago