होम / मीडिया फोरम / लोकसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पत्रकार दयानंद वत्स को मिली बड़ी जिम्मेदारी
लोकसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पत्रकार दयानंद वत्स को मिली बड़ी जिम्मेदारी
प्रसिद्ध शिक्षाविद्, वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी दयानंद वत्स को रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास आठवले ने...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास आठवले ने प्रसिद्ध शिक्षाविद्, वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी दयानंद वत्स को लोकसभा चुनाव के लिए पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।
मंगलवार को अपने निवास स्थान, 11 सफदरजंग रोड, नई दिल्ली में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मिर्जा मेहताब बेग की उपस्थिति में रामदास आठवले ने दयानंद वत्स को पार्टी की दिल्ली प्रदेश इकाई का उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता भी मनोनीत किया है।
इस अवसर पर दयानंद वत्स ने कहा कि वे पिछले 40 वर्षों से पश्चिमी व बाहरी दिल्ली में देहात के लोगों की सामाजिक बेहतरी के लिए कार्यरत हैं। उन्हें क्षेत्र की जन-समस्याओं की जानकारी भी है। वे पश्चिमी दिल्ली को आदर्श लोकसभा क्षेत्र बनाने का प्रयास करेंगे। वत्स का यह भी कहना था, ‘वर्तमान में पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र बुरी तरह पिछड़ा हुआ है और यहां के गांवों के ग्रामीणों, पुनर्वास बस्तियों, शहरी क्षेत्रों में रह रहे गरीब,कमजोर, दलित और वचित वर्ग के लोगों की स्थिति बद से बदतर है।‘ दिल्ली के बरवाला गांव निवासी दयानंद वत्स करीब 40 वर्षों से शिक्षा, पत्रकारिता एवं समाजसेवा से जुड़े हैं।
टैग्स दयानंद वत्स