होम / मीडिया फोरम / नॉनवेज की दुकान लगाने वाले पत्रकार ने ये क्या कर डाला...
नॉनवेज की दुकान लगाने वाले पत्रकार ने ये क्या कर डाला...
प्रतिष्ठित अखबार में कार्यरत पत्रकार ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
प्रतिष्ठित अखबार में कार्यरत पत्रकार ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मामला लखनऊ का है। बताया जाता है कि लखनऊ के तालकटोरा थाना क्षेत्र के राजाजीपुरम निवासी कल्याण सिंह 'आज' अखबार में वरिष्ठ संवाददाता के पद पर कार्यरत थे।
बताया जाता है कि 50 वर्षीय कल्याण सिंह यादव ने तनाव के चलते खुद को अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मार ली, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बंदूक की आवाज सुनकर पहुंचे घर वालों ने आनन-फानन में घायल कल्याण को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान कल्याण सिंह की मौत की खबर मिलने के बाद साथी मीडिया कर्मियों में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना के पीछे जो प्रारंभिक जानकारी निकल कर सामने आ रही है, उसके अनुसार कल्याण सिंह ने बाजारखाला थाना क्षेत्र में एवरेडी तिराहे के पास नॉनवेज की दुकान खुलवाई थी, जिसे दो दिन पूर्व नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत हटा दिया था, जिसको लेकर कल्याण सिंह परेशान चल रहे थे। वहीं, पुलिस का कहना है कि पत्नी से कुछ कहासुनी होने के बाद कल्याण सिंह ने यह कदम उठाया है।
टैग्स पत्रकार