होम / मीडिया फोरम / ABP न्यूज में लंबी पारी खेलने के बाद सरोज सिंह अब नोटिस पर...
ABP न्यूज में लंबी पारी खेलने के बाद सरोज सिंह अब नोटिस पर...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। देश के प्रतिष्ठित हिंदी न्यूज चैनल ‘एबीपी न्यूज’ से खबर है कि वहां कार्यरत कर्मी सरोज सिंह ने चैनल को अलविदा कह दिया है। वे यहां प्रिंसिपल कॉरेस्पोंडेंट के तौर पर कार्यरत थीं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, वे अपनी नई पारी वरिष्ठ पत्रक
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
देश के प्रतिष्ठित हिंदी न्यूज चैनल ‘एबीपी न्यूज’ से खबर है कि वहां कार्यरत कर्मी सरोज सिंह ने चैनल को अलविदा कह दिया है। वे यहां प्रिंसिपल कॉरेस्पोंडेंट के तौर पर कार्यरत थीं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, वे अपनी नई पारी वरिष्ठ पत्रकार अरनब के नए वेंचर 'रिपब्लिक' से शुरू कर सकती हैं, हालांकि अभी इस खबर की पुष्टि नहीं हो पाई है। वे फिलहाल नोटिस पीरियड पर चल रहीं हैं।
समाचार4मीडिया ने जब उनसे संपर्क किया तो उन्होंने कुछ भी जानकारी देने से इनकार कर दिया।
बता दें कि वे लंबे समय से एबीपी न्यूज के साथ जुड़ी हुई हैं। उन्होंने साल 2003 में एबीपी न्यूज (तब स्टार न्यूज) जॉइन किया था। यहां उन्होंने विभिन्न पदों पर रहते हुए सफलता की सीढ़िया चढ़ी हैं।
पश्चिम बंगाल के दार्जलिंग की रहने वाली सरोज के पति दीपक सिंह भी एक पत्रकार हैं और वर्तमान में वे ‘आईबीएन7’ के साथ जुड़े हुए हैं। उनका विवाह साल 2011 में हुआ था।
2014 में आम आदमी पार्टी की एक प्रेस क्रॉन्फ्रेंस के दौरान वे उस वक्त चर्चा में आई थी, जब उनके सवाल पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल नेताओं ने आपत्ति उठाई थी और पूर्व संपादक आशुतोष ने उन्हें फटकारा भी था। इस दौरान अन्य पत्रकारों ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उनके सवाल को दरकिनार कर अन्य सवालों पर भी बात करने को मुद्दा बनाया था। आप उस प्रेस कॉन्फ्रेंस का पूरा विडियो नीचे देख सकते हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स