होम / मीडिया फोरम / अमर उजाला, आगरा से जुड़े संदीप शुक्ला,मिली ये जिम्मेदारी...
अमर उजाला, आगरा से जुड़े संदीप शुक्ला,मिली ये जिम्मेदारी...
हिंदी दैनिक ‘हिन्दुस्तान’ के औरेया संस्करण से जुड़े क्राइम रिर्पोटर संदीप शुक्ला ने...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
हिंदी दैनिक ‘हिन्दुस्तान’ के औरेया संस्करण से जुड़े क्राइम रिपोर्टर संदीप शुक्ला ने संस्थान को अलविदा कह दिया है। उन्होंने अब आगरा में अमर उजाला टीवी के साथ बतौर रिपोर्टर अपनी नई पारी शुरू की है।
मूल रूप से उत्तर प्रदेश औरेया के रहने वाले संदीप शुक्ला ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बी.काम किया और फिर पत्रकारिता की पढ़ाई गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी से की। इसके बाद वे नोएडा स्थित ‘इंडिया न्यूज’ चैनल में इंटर्नशिप की।
अपने पत्रकारिता सफर का आगाज संदीप ने साल 2016 में दैनिक समाचार पत्र ‘हिन्दुस्तान’ के औरेया एडिशन से किया। अच्छी लेखनी के जरिए छोटे शहर से पत्रकारिता की शुरुआत कर संदीप ने नगर पालिका, क्राइम व राजनीति बीट से जुड़ी कई खबरें ब्रेक कीं।
टैग्स संदीप शुक्ला