होम / मीडिया फोरम / ...इस वजह से हुई थी पत्रकार ब्रजकिशोर ब्रजेश की हत्या

...इस वजह से हुई थी पत्रकार ब्रजकिशोर ब्रजेश की हत्या

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। बिहार में समस्तीपुर जिले के बहुचर्चित चिमनी मालिक सह पत्रकार ब्रजकिशोर ब्रजेश हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। हत्याकांड में शामिल दो शूटर सहित पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। घटना के पीछे भाइयों के बीच संपत्ति विवाद ही मुख्

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

बिहार में समस्तीपुर जिले के बहुचर्चित चिमनी मालिक सह पत्रकार ब्रजकिशोर ब्रजेश हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। हत्याकांड में शामिल दो शूटर सहित पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। घटना के पीछे भाइयों के बीच संपत्ति विवाद ही मुख्य कारण था।

गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक कारवाईन के अलावा दो देसी पिस्तौल व 15 गोली बरामद किया है। पुलिस ने हत्याकांड में प्रयुक्त बोलेरो व पिकअप भी बरामद कर लिया है। साथ सुपारी की राशि में से 13,800 रुपए भी अपराधियों के पास से बरामद की है।

पुलिस कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान एसपी नवल किशोर सिंह ने बताया कि इनकी गिरफ्तारी के लिए रोसड़ा डीएसपी अजीत कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी।

एसपी ने बताया कि ब्रजेश की हत्या तीन लाख रुपए की सुपारी देकर उसके मझले भाई कमल किशोर कमल ने करवाई थी। पुलिस को यह सफलता वैज्ञानिक तरीके से की गयी अनुसंधान में से मिली। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को कमल किशोर कमल और विभूतिपुर थाने के ही बिरसहीया निवासी अशोक कुमार महतो के साथ संपर्क का सुराग मिला।

अशोक पहले से कई कांडों में जेल जा चुका है। शक के आधार पर पुलिस ने वैज्ञानिक तरीके से जांच शुरू की तो चेरियाबरियारपुर बेगूसराय के कुख्यात अपराधी रजनीश पासवान उर्फ फंटूस पासवान से संपर्क के सबूत मिले। पुलिस फन्टूस को गिरफ्तार कर लिया। इसके आधार पर बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाने के नोनपुर निवासी शंभू सहनी, चेरियाबरियारपुर थाने के बसही के मनीष कुमार उर्फ अनीष कुमार व गोपालपुर के रजनीश कुमार व बीरपुर थाने के सहुरी के सुरेंद्र सहनी को विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया गया।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों ने स्वीकार किया है कि अशोक महतो के माध्यम से कमल किशोर कमल ने ब्रजेश की हत्या करने के लिए तीन लाख रुपए दिये थे। रुपए लेने के बाद फंटूस ने अन्य अपराधियों को संगठित किया और तीन जनवरी की शाम हत्याकांड को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी बोलेरो से फरार हो गये।  हत्या के लिए मिली राशि को सभी ने आपस में बंटवारा कर लिया।

एसपी ने बताया कि हत्या में शामिल अन्य अपराधी लक्ष्मण महतो और कमल किशोर की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गौरतलब है कि तीन जनवरी की शाम अपराधियों ने विभूतिपुर थाने के सलखन्नी गांव स्थिति चिमनी पर ब्रजेश की गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी थी।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

23 hours ago

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

1 day ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग में लिए गए कई बड़े फैसले

चेन्नई स्थित 'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' (Zinema Media and Entertainment Limited) ने 2 मार्च 2026 को हुई अपनी बोर्ड मीटिंग में कई बड़े फैसले लिए हैं।

3 days ago

7-8 मार्च को होगा महिला चिंतकों का राष्ट्रीय सम्मेलन, राष्ट्रपति रहेंगी मौजूद

देशभर की महिला चिंतकों का एक बड़ा राष्ट्रीय सम्मेलन 7 और 8 मार्च को दिल्ली में आयोजित होने जा रहा है।

3 days ago

'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' का बड़ा फैसला, राइट्स इश्यू से जुटाएगी ₹ 31.62 करोड़

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने 28 फरवरी 2026 को हुई बोर्ड बैठक में कई अहम फैसले लिए।

4 days ago


बड़ी खबरें

Quint Digital के शेयर ढांचे में बदलाव को शेयरधारकों की मंजूरी

क्विंट डिजिटल (Quint Digital Limited) के शेयरधारकों ने कंपनी के शेयर ढांचे में बदलाव और कंपनी के नियमों में संशोधन को मंजूरी दे दी है।

47 minutes ago

टीवी टुडे नेटवर्क के स्वतंत्र निदेशक राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा, बोर्ड से हुए अलग

टीवी टुडे नेटवर्क (TV Today Network Limited) के नॉन-एग्जिक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा हो गया है

1 hour ago

GST विभाग की 68.94 लाख रुपये की मांग के खिलाफ अपील करेगी 'डिलिजेंट मीडिया'

डिलिजेंट मीडिया (Diligent Media Corporation Limited) ने बताया है कि कंपनी को जीएसटी विभाग की ओर से करीब 68.94 लाख रुपये टैक्स, पेनल्टी और ब्याज के तौर पर जमा करने का आदेश मिला है।

1 hour ago

HT मीडिया के MD व CEO बने समीर सिंह, शेयरधारकों ने दी मंजूरी

एचटी मीडिया (HT Media Limited) ने कंपनी के नए मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर समीर सिंह की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है

1 hour ago

डेटा आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए NDTV ने लॉन्च किया ‘Datafy’, जानें खासियत

एनडीटीवी (NDTV) ने डेटा आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए एक नया प्लेटफॉर्म Datafy लॉन्च किया है।

1 hour ago