होम / मीडिया फोरम / विभिन्न मांगो को लेकर पत्रकारों ने दिया महाधरना...

विभिन्न मांगो को लेकर पत्रकारों ने दिया महाधरना...

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। बिहार में पटना के गर्दनीबाग में इंडियन जर्नलिस्ट असोसिएशन (बिहार) ने पत्रकारों के विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया। असोसिएशन ने पत्रकारों पर हो रहे लगातार हमले पर रोक लगाने, पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने, पत्रकार धर्मेन्द्र हत्

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

बिहार में पटना के गर्दनीबाग में इंडियन जर्नलिस्ट असोसिएशन (बिहार) ने पत्रकारों के विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया। असोसिएशन ने पत्रकारों पर हो रहे लगातार हमले पर रोक लगाने, पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने, पत्रकार धर्मेन्द्र हत्या की सीबीआई जांच कराने, पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना निःशुल्क करने की मांग की।

असोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रामनाथ विद्रोही के अध्यक्षता में यह एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।

इंडियन जर्नलिस्ट असोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने धरना को संबोधित करते हुए कहा कि आए दिन पत्रकारों पर हो रहे हमले से सूबे के पत्रकारों में भय का माहौल बना हुआ है। ऐसे में स्वच्छ पत्रकारिता की बातें करनी बेईमानी है। बिहार मे अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ चुका है और अब वे लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पत्रकारों की स्वतंत्रता पर लगाम लगाने की साजिश रच रहे हैं? आखिर सरकार कब जागेगी?

उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ की स्वतंत्रता और उसकी सुरक्षा को लेकर देश भर के पत्रकारों ने सड़क पर उतरने के लिए अपनी कमर कस ली है।

इंडियन जर्नलिस्ट असोसिएशन के प्रदेश महासचिव डॉ. दयानन्द भारती ने धरना को संबोधित करते हुए कहा कि सुनिए सरकार जी हम पत्रकार धरना के माध्यम से आपसे लड़ने नही आए है, हम अपनी व्यथा, दर्द बताने आए हैं। आप सबकी सुनते हैं, हमारी भी आवाज, दर्द को सुनिए। कहने को तो लोकत्रंत्र का हम चौथा स्तम्भ कहलाते है, लेकिन सरकारजी तीन स्तम्भ की तो देख भाल होती है पर इस चौथे पिलर को आजादी के बाद से आज तक किसी ने भी शुध नही ली गयी फिर हमें लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ क्यों कहते हो। हम पत्रकारों को भीख में यह चौथा स्तंभ का तगमा नही चाहिए।

अध्यक्षीय संबोधन करते हुए रमानाथ विद्रोही ने कहा कि राज्य में हम पत्रकार कब तक मारे जाते रहेंगे, कब तक प्रताड़ित होते रहेंगे, कहते है कि लोकतंत्र की आंख और कान होती है मीडियाकर्मी, लेकिन यहां तो हमे ही ख़त्म किया जा रहा है। मुख्यमंत्री महोदय हमारी आवाज को सुनिए हम भी लोकतंत्र के अंग है, हम आहात के साथ भयभीत है, हमारे दर्द को देखिए, हमें स्वछन्द निर्भीक अपने रॉ में चलने की आजादी दी जाय।

वहीं मीडिया घरानों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि हम आपसे भी शोषित व प्रताड़ित हो रहे हैं। आपने संपादकीय पर मैनेजमेंट को हॉवी बना दिया है जो देश व समाज हित में कतई उचित नही है, आपको भी इस बिंदू पर विचार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज पत्रकारों पर कई तरह का आरोप लगाकर प्रताड़ित करने में अधिकारी भी शामिल हो रहे हैं। इसका उदाहरण बांका और मुजफ्फरपुर से लिया जा सकता है। प्रशासनिक अधिकारी हम भी उसी लोकतंत्र का अंग है जिसके आप भी हो।

धरना को प्रदेश उपाध्यक्ष उदय मिश्रा, केदार नाथ, देवेन्द्र ठाकुर, प्रदेश सचिव अरुण झा, रणजीत कुमार सम्राट, विश्वनाथ कुमार गुप्ता, प्रेमचन्द कुमार, रामायण सिंह, उमाशंकर सिन्हा, मनोज कुमार, मनीष कुमार , गौतम कुमार गुप्ता, मो अंजुम ,रविन्द्र नाथ झा, रणजीत सिंह, एजाज अहमद, धर्मेन्द्र धीरज, प्रमोद कुमार, मो शाहनवाज अता आदि ने संबोधित किया। धरना में काफी संख्या में पत्रकारों ने भाग लिया।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

15 hours ago

टाइम्स नेटवर्क से अलग हुए विक्रम कन्नन

करीब सात साल तक टाइम्स नेटवर्क में काम करने के बाद विक्रम कन्नन ने अब कंपनी से अलग होने का फैसला किया है।

1 day ago

NDTV के रेवेन्यू हेड गौरव देवानी का इस्तीफा

एनडीटीवी में रेवेन्यू हेड के रूप में काम कर रहे गौरव देवानी ने पद से इस्तीफा दे दिया है। दिसंबर 2023 में नेटवर्क से जुड़े देवानी ने ब्रांडेड कंटेंट और रेवेन्यू आधारित कंटेंट पहल का नेतृत्व किया था।

1 day ago

NDTV में सिद्धार्थ नरूला की एंट्री, बने रेवेन्यू हेड

एनडीटीवी ने सिद्धार्थ नरूला को एनडीटीवी 24x7 और प्रॉफिट ब्रांड स्टूडियो का रेवेन्यू हेड नियुक्त किया है। मीडिया और डिजिटल क्षेत्र में 25 साल के अनुभव के साथ वे अब कंपनी की रेवेन्यू रणनीति संभालेंगे।

1 day ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

2 days ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

15 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

15 hours ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

15 hours ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

7 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

14 hours ago