होम / मीडिया फोरम / ABP न्यूज से अलग हुए प्रफुल्ल श्रीवास्तव, अब बने प्रिंसिपल कॉरेस्पोंडेंट

ABP न्यूज से अलग हुए प्रफुल्ल श्रीवास्तव, अब बने प्रिंसिपल कॉरेस्पोंडेंट

<p style="text-align: justify;"><strong>समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।</strong></p> <p style="text-align: justify;">हिंदी न्यूज चैनल एबीपी (ABP) से खबर है कि यहां प्रफुल्ल श्रीवास्तव ने समूह को अलविदा कह दिया है। वे यहां सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के तौर पर कार्यरत थे। प्रफुल्ल अपनी नई पारी 'इंडिया न्यूज' के साथ शुरू करेंगे। उन्हें यहां प्रिंसिपल कॉरेस्पोंडेंट

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

हिंदी न्यूज चैनल एबीपी (ABP) से खबर है कि यहां प्रफुल्ल श्रीवास्तव ने समूह को अलविदा कह दिया है। वे यहां सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के तौर पर कार्यरत थे। प्रफुल्ल अपनी नई पारी 'इंडिया न्यूज' के साथ शुरू करेंगे। उन्हें यहां प्रिंसिपल कॉरेस्पोंडेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मूलरूप से यूपी के आजमगढ़ जिले के रहने वाले प्रफुल्ल की पढ़ाई-लिखाई मुंबई में हुई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2007 में ‘आईबीएन7’ (अब न्यूज18 इंडिया) के साथ की। लगभग एक दशक के करियर में उन्होंने ‘एबीपी न्यूज’ के साथ सबसे लंबी पारी खेली। साल 2008 में वे ‘एबीपी न्यूज’ के साथ जुड़े थे और तब से वे यहीं अपनी सेंवाएं दे रहे थे।

दिल्ली के वाईएमसीए से पत्रकारिता की पढ़ाई करने वाले प्रफुल्ल ने एबीपी न्यूज में अपने कार्यकाल के दौरान साल 2008, 2013 और 2015 के विधानसभा के चुनावों को कवर किया। उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स, उत्तराखंड त्रासदी, श्रीनगर बाढ़ की भी बेहतरीन कवरेज की है। इतना ही नहीं उन्होंने योगगुरु बाबा रामदेव के साथ एक महीने हरिद्वार में एक्सक्लूसिव कवरेज की। उन्होंने साल 2011 में तत्कालीन कृषि मंत्री शरद पवार को एक समारोह में चांटा मारे जाने की भी कवरेज की थी, और इसका एक्सक्लुसिव फुटेज भी उन्हीं के पास था और वे घटना के प्रमुख गवाह थे। उन्होंने कोर्ट में भी इस मामले की गवाही दी थी।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

23 hours ago

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

1 day ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग में लिए गए कई बड़े फैसले

चेन्नई स्थित 'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' (Zinema Media and Entertainment Limited) ने 2 मार्च 2026 को हुई अपनी बोर्ड मीटिंग में कई बड़े फैसले लिए हैं।

3 days ago

7-8 मार्च को होगा महिला चिंतकों का राष्ट्रीय सम्मेलन, राष्ट्रपति रहेंगी मौजूद

देशभर की महिला चिंतकों का एक बड़ा राष्ट्रीय सम्मेलन 7 और 8 मार्च को दिल्ली में आयोजित होने जा रहा है।

4 days ago

'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' का बड़ा फैसला, राइट्स इश्यू से जुटाएगी ₹ 31.62 करोड़

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने 28 फरवरी 2026 को हुई बोर्ड बैठक में कई अहम फैसले लिए।

4 days ago


बड़ी खबरें

Quint Digital के शेयर ढांचे में बदलाव को शेयरधारकों की मंजूरी

क्विंट डिजिटल (Quint Digital Limited) के शेयरधारकों ने कंपनी के शेयर ढांचे में बदलाव और कंपनी के नियमों में संशोधन को मंजूरी दे दी है।

56 minutes ago

टीवी टुडे नेटवर्क के स्वतंत्र निदेशक राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा, बोर्ड से हुए अलग

टीवी टुडे नेटवर्क (TV Today Network Limited) के नॉन-एग्जिक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा हो गया है

1 hour ago

GST विभाग की 68.94 लाख रुपये की मांग के खिलाफ अपील करेगी 'डिलिजेंट मीडिया'

डिलिजेंट मीडिया (Diligent Media Corporation Limited) ने बताया है कि कंपनी को जीएसटी विभाग की ओर से करीब 68.94 लाख रुपये टैक्स, पेनल्टी और ब्याज के तौर पर जमा करने का आदेश मिला है।

1 hour ago

HT मीडिया के MD व CEO बने समीर सिंह, शेयरधारकों ने दी मंजूरी

एचटी मीडिया (HT Media Limited) ने कंपनी के नए मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर समीर सिंह की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है

1 hour ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

7 minutes ago