होम / मीडिया फोरम / IIMC के इस कार्यक्रम में PFI की टीम ने की शिरकत...

IIMC के इस कार्यक्रम में PFI की टीम ने की शिरकत...

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान ‘इंडियन इंस्टीट्यट ऑफ मास कम्युनिकेशन’ (IIMC) में राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान ‘इंडियन इंस्टीट्यट ऑफ मास कम्युनिकेशन’ (IIMC) में राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ।

सामाजिक संस्था दिव्य ज्योति जागृति के कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को जीवंत करने की भरपूर कोशिश की। समारोह के दौरान प्रेस फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पीएफआई) की टीम भी नजर आई।

समारोह के अतिथियों में जहां पीएफआई के संरक्षक और वरिष्ठ पत्रकार अनुरंजन झा ने भी शिरकत की, वहीं पीएफआई के संयोजक अमर आनंद और कार्यालय प्रभारी जौवाद हसन भी उनके साथ मौजूद रहे।

समारोह में मुख्य अतिथि इंदिरा गांधी नेशनल सेंटर फॉर द आर्ट्स के सदस्य सचिव सच्चिदानंद जोशी ने विवेकानंद के जीवन के अहम पहलुओं को दर्शाते हुए युवाओं को इससे प्रेरणा लेने की बात कही। आईआईएमसी के पूर्व छात्र और वरिष्ठ पत्रकार शिवाजी सरकार, आईआईएमसी के डायरेक्टर जनरल के.जी. सुरेश ने अतिथियों का स्वागत किया और अपने विचारों से उपस्थित छात्रों को प्रेरित किया।

समारोह की आयोजक साध्वी भारती के मुताबिक, ऐसे आयोजनों की भूमिका युवाओं से न सिर्फ सीधे जोड़ने में होती है बल्कि एक इस माध्यम देश भर में एक अच्छा संदेश जाता है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

1 day ago

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

1 day ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग में लिए गए कई बड़े फैसले

चेन्नई स्थित 'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' (Zinema Media and Entertainment Limited) ने 2 मार्च 2026 को हुई अपनी बोर्ड मीटिंग में कई बड़े फैसले लिए हैं।

3 days ago

7-8 मार्च को होगा महिला चिंतकों का राष्ट्रीय सम्मेलन, राष्ट्रपति रहेंगी मौजूद

देशभर की महिला चिंतकों का एक बड़ा राष्ट्रीय सम्मेलन 7 और 8 मार्च को दिल्ली में आयोजित होने जा रहा है।

4 days ago

'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' का बड़ा फैसला, राइट्स इश्यू से जुटाएगी ₹ 31.62 करोड़

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने 28 फरवरी 2026 को हुई बोर्ड बैठक में कई अहम फैसले लिए।

4 days ago


बड़ी खबरें

'जी न्यूज' छोड़ 'न्यूज24' से जुड़े अखिलेश आनंद, संभालेंगे प्राइम टाइम बुलेटिन

'समाचार4मीडिया' के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, टीवी न्यूज की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा अखिलेश आनंद अब एक बार फिर 'न्यूज24' के साथ जुड़ गए हैं।

3 hours ago

टीवी टुडे नेटवर्क में स्वतंत्र निदेशक राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा, बोर्ड से हुए अलग

टीवी टुडे नेटवर्क (TV Today Network Limited) के नॉन-एग्जिक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा हो गया है

4 hours ago

GST विभाग की 68.94 लाख रुपये की मांग के खिलाफ अपील करेगी 'डिलिजेंट मीडिया'

डिलिजेंट मीडिया (Diligent Media Corporation Limited) ने बताया है कि कंपनी को जीएसटी विभाग की ओर से करीब 68.94 लाख रुपये टैक्स, पेनल्टी और ब्याज के तौर पर जमा करने का आदेश मिला है।

5 hours ago

HT मीडिया के MD व CEO बने समीर सिंह, शेयरधारकों ने दी मंजूरी

एचटी मीडिया (HT Media Limited) ने कंपनी के नए मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर समीर सिंह की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है

5 hours ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

3 hours ago