होम / मीडिया फोरम / अब नहीं छपेगा 122 साल पुराना ये अखबार, बताई ये वजह
अब नहीं छपेगा 122 साल पुराना ये अखबार, बताई ये वजह
इन दिनों डिजिटल का जमाना है। ऐसे में बदलते समय के साथ कदमताल मिलाते हुए...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
इन दिनों डिजिटल का जमाना है। ऐसे में बदलते समय के साथ कदमताल मिलाते हुए मलेशिया के सबसे पुराने अखबार ‘मलय मेल’ (Malay Mail) ने अपना प्रिंट एडिशन बंद करने का निर्णय लिया है।
एक दिसंबर को इस टैब्लॉयड अखबार का आखिरी एडिशन छपेगा। दो दिसंबर से यह पूरी तरह डिजिटल हो जाएगा। 122 साल पुराना यह अखबार 14 दिसंबर 1896 को शुरू किया गया था। अखबार में इस समय करीब 165 लोग काम करते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अखबार के एडिटर-इन-चीफ वोंग साई वान (Wong Sai Wan) ने कर्मचारियों को बताया कि कंपनी बिजनेस में बदलाव के दौर से गुजर रही है। कंटेंट से लेकर मार्केटिंग तक पूरी तरह डिजिटल बिजनेस अपनाया जा रहा है। ऐसे में खर्चों में एक तिहाई कटौती की जा सकती है। उनका कहना है कि वर्तमान हालात में अखबार छापना व्यावहारिक नहीं रह गया है।
वान ने कर्मचारियों से एक हफ्ते में यह भी बताने को कहा गया है कि वे आगे क्या करना चाहते हैं, जिसमें उनकी मदद की जाएगी। वान के अनुसार कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की योजना भी लाई जाएगी। हालांकि इसके बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी गई है।
बताया जाता है कि पिछले कुछ वर्षों के दौरान अखबार का सर्कुलेशन घटकर सिर्फ 10,000 कॉपी रह गया है, जबकि किसी समय में इसकी 60,0000 से ज्यादा कॉपी छपती थीं।
टैग्स