होम / मीडिया फोरम / मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की सभी जिला इकाइयां भंग
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की सभी जिला इकाइयां भंग
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की भोपाल के अलावा शेष सभी जिला इकाइयों को भंग कर दिया गया है। इकाइयों को भंग करने के पीछे उनका कार्यकाल पूरा होना है। दरअसल यह कदम प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया की सहमति से प्
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की भोपाल के अलावा शेष सभी जिला इकाइयों को भंग कर दिया गया है। इकाइयों को भंग करने के पीछे उनका कार्यकाल पूरा होना है।
दरअसल यह कदम प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया की सहमति से प्रदेश के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष शरद जोशी उठाया गया है।
वहीं जिला इकाइयों में अध्यक्षों की नियुक्तियां होने तक इकाइयों के जिला महासचिव संगठन का कार्य यथावत संचालित करते रहेंगे, और नए इकाई को वे ही कार्यभार सौंपेंगे।
जिला महासचिवों को ये निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने जिलों का सभी हिसाब किताब, तमाम रजिस्टर और बैंकों से सम्बंधित दस्तावेज संभाल लें, क्योंकि जल्द ही सभी जिला अध्यक्षों की नियुक्तियां की जाएंगी। तब तक सभी महासचिव अपने अपने जिलों के काम यथावत देखते रहेंगे।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स