होम / मीडिया फोरम / जानें, आखिर क्यों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है पत्रकार की शादी का कार्ड
जानें, आखिर क्यों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है पत्रकार की शादी का कार्ड
अपनी शादी के कार्ड को लेकर एक टीवी पत्रकार आजकल सोशल मीडिया पर खूब...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
अपनी शादी के कार्ड को लेकर एक टीवी पत्रकार आजकल सोशल मीडिया पर खूब छाये हुए हैं। दरअसल, ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में कार्यरत पत्रकार सोनू शर्मा ने 27 मार्च को होने वाली अपनी शादी के लिए जो कार्ड छपवाया है, वह पूरा हरियाणवी भाषा में है।
‘जी मीडिया’ में काम करने से पहले सोनू शर्मा ‘इंडिया न्यूज’, ‘सिटिज़न वॉइस’, ‘ख़बर फ़ास्ट’, ‘ओके इंडिया’, ‘खबरें अभी तक’, ‘सीसीएन डेन’, ‘हरियाणा न्यूज़’ और ‘सहारा समय’ में भी काम कर चुके हैं।
हरियाणा के हिसार जिले में गांव भाटोल के रहने वाले सोनू शर्मा ने वर्ष 2014 में दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। सोनू समय-समय पर विभिन्न अखबारों में लेख और ब्लॉग हरियाणवी बोली पर लिखते रहते हैं, इसलिए इन्होंने अपनी शादी का कार्ड भी हरियाणवी भाषा में छपवाने का फैसला किया।
टैग्स सोनू शर्मा शादी कार्ड