होम / मीडिया फोरम / अब इस मंच पर पत्रकारों का प्रतिनिधित्व करेंगे धर्मेंद्र चंदेल
अब इस मंच पर पत्रकारों का प्रतिनिधित्व करेंगे धर्मेंद्र चंदेल
‘दैनिक जागरण’ ग्रेटर नोएडा के ब्यूरो चीफ धर्मेंद्र चंदेल को हाल ही में हुए...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब की प्रबंध कमेटी के चुनाव बुधवार को हुए। चुनाव में ‘दैनिक जागरण’ के ब्यूरो चीफ धर्मेंद्र चंदेल को ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब का अध्यक्ष चुना गया है। चुनाव में ‘नवभारत टाइम्स’ के महकार सिंह भाटी को उपाध्यक्ष तथा श्यामवीर चावड़ा को सचिव चुना गया है। इसके अलावा, ‘ग्रेनोन्यूज़.कॉम’ के रोहित प्रियदर्शन को कोषाध्यक्ष चुना गया है। ‘राष्ट्रीय सहारा’ के सीएल मौर्या, ‘हिंदुस्तान’ के मयंक राणा व ‘अमर उजाला’ के दीपक शर्मा कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।
प्रेस क्लब के सदस्यों ने आपसी सहमति से प्रबंध कमेटी का गठन कर लिया है। गौरतलब है कि सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए हैं। जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान की तरफ से चुनाव अधिकारी नियुक्ति किए गए थे, जिनकी देखरेख में यह प्रक्रिया संपन्न हुई।
टैग्स धर्मेंद्र चंदेल