होम / मीडिया फोरम / इन खासियतों के साथ जल्द मार्केट में दस्तक देगी युवा पत्रकार अमित राजपूत की ये किताब
इन खासियतों के साथ जल्द मार्केट में दस्तक देगी युवा पत्रकार अमित राजपूत की ये किताब
युवा पत्रकार अमित राजपूत की किताब का पोस्टर जारी किया गया...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
युवा पत्रकार अमित राजपूत की किताब ‘अंतर्वेद प्रवरः गणेश शंकर विद्यार्थी’ का पोस्टर जारी किया गया। वरिष्ठ पत्रकार, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र के अध्यक्ष और न्यूज़ एजेंसी ‘हिन्दुस्तान समाचार’ व उसके प्रकाशनों के समूह संपादक राम बहादुर राय ने दिल्ली में इसे जारी किया।
अमित राजपूत की यह किताब गणेश शंकर विद्यार्थी को ऐसे अमर शहीद योद्धा के नज़रिये से देखती है, जिन्होंने हिन्दुस्तान में संगठित राष्ट्रवाद का बीज बोया था। इसके लिए उनके आसपास यथा कर्मभूमि और विशेषकर उनके पैतृक परिवेश से उनके सरोकारों का लेखा-जोखा इस किताब में संग्रहीत किया गया है। यह किताब शीघ्र ही लोकोदय प्रकाशन, लखनऊ से प्रकाशित होगी।
अमित राजपूत ने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत आकाशवाणी महानिदेशालय दिल्ली से प्रधानमंत्री के विशेष कार्यक्रम ‘मन की बात’ से की थी। इसके बाद से वह पत्रकारिता में लगातार सक्रिय हैं। इसके साथ ही देश के प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में समसामयिक मुद्दों पर लिखते रहते हैं।
टैग्स अमित राजपूत