होम / मीडिया फोरम / महिला पत्रकारों की यह संस्था आज मनाएगी अपनी 22वीं सालगिराह...
महिला पत्रकारों की यह संस्था आज मनाएगी अपनी 22वीं सालगिराह...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। अपनी स्थापना के 22 साल पूरे होने के मौके पर महिला पत्रकारों की संस्था ‘इंडियन वीमेन प्रेस कोर’ (आईडब्लूपीसी) ने शनिवार को कमानी ऑडिटोरियम में संगीत संध्या का आयोजन करेगी। इस उपलक्ष्य में आईडब्लूपीसी भारतीय सास्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) क
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
अपनी स्थापना के 22 साल पूरे होने के मौके पर महिला पत्रकारों की संस्था ‘इंडियन वीमेन प्रेस कोर’ (आईडब्लूपीसी) ने शनिवार को कमानी ऑडिटोरियम में संगीत संध्या का आयोजन करेगी। इस उपलक्ष्य में आईडब्लूपीसी भारतीय सास्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) के साथ मिलकर ‘संगीत की एक शाम’ नाम से कार्यक्रम का आयोजन कर रही है।
इस कार्यक्रम में देश के कई प्रसिद्ध गायक और गायक मंडली अपनी प्रस्तुति देंगे। इस समारोह की मुख्य अतिथि राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला, विशेष अतिथि कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज और उस्ताद शुजात खान होंगे।
आयोजन से पूर्व इसकी घोषणा करते हुए संस्था की प्रेजिडेंट सुषमा रामाचंद्रन ने बताया कि पिछले 22 सालों से यह संस्था वार्षिकोत्सव मना रही है। इस संस्था ने महिला पत्रकारों केहितो को सर्वोपरि रखा है तथा उनके लिए उत्कृष्ट और अनुकूल माहौल तैयार किया है।
इस मौके पर आईसीसीआर के डायरेक्टर अमरेन्द्र खटुआ ने कहा कि आईसीसीआर और मीडिया के आपसी सहयोग से ही संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने दोनों संस्थाओं की पार्टनरशीप पर खुशी जताई और इसे सार्थक कदम बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि मीडिया, कला और संस्कृति को प्रायोरिटी के तौर देखेगा तभी इसके महत्व का पता चलेगा। लोगों को भारतीय संस्कृति के बारे में बताने के लिए मीडिया के सहयोग की बहुत जरूरत है।
कार्यक्रम में हुसैन ब्रदर्स क्लासिकल गजल पेश करेंगे, हयात मोहम्मद लांगा राजस्थानी लोकगीत और प्रिया कानुनगो सेमी क्लासिकल संगीत पेश करेंगी।
गौरतलब है कि महिला पत्रकारों के लिए IWPC की स्थापना 1994 में की गई थी। इस समय सात सौ से ज्यादा महिला पत्रकार इसकी सदस्य हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स