होम / मीडिया फोरम / 26/11 हमले की 8वीं बरसी पर ITV नेटवर्क गेटवे ऑफ इंडिया पर देगा श्रद्धांजलि
26/11 हमले की 8वीं बरसी पर ITV नेटवर्क गेटवे ऑफ इंडिया पर देगा श्रद्धांजलि
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। देश शनिवार यानी आज साल 2008 में हुए मुंबई आतंकी हमलों की 8वीं बरसी मना रहा है। मुंबई में एक साथ कई जगहों पर हुए इन आतंकवादी हमलों में 166 लोगों की जान चली गई थी। मुंबई पर बरपे इस कहर को देश शायद ही कभी भूला पाए। इसी 26/11 हमले में मारे गए ल
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
देश शनिवार यानी आज साल 2008 में हुए मुंबई आतंकी हमलों की 8वीं बरसी मना रहा है। मुंबई में एक साथ कई जगहों पर हुए इन आतंकवादी हमलों में 166 लोगों की जान चली गई थी। मुंबई पर बरपे इस कहर को देश शायद ही कभी भूला पाए। इसी 26/11 हमले में मारे गए लोगों को आज आईटीवी नेटवर्क मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर शाम पांच बजे श्रद्धांजलि देने वाला है।
शाम पांच बजे गेटवे ऑफ इंडिया पर आईटीवी नेटवर्क की तरफ से हमले की 8वीं बरसी पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
बता दें कि हमले में शामिल आतंकी कसाब को फांसी भी दे दी गई।
पाकिस्तान से समंदर के रास्ते मुंबई आकर आतंकवादियों ने 26 नवंबर, 2008 को जो आंतक मचाया, उससे पूरा देश दहल उठा था। उस दिन पोरबंदर (गुजरात) में रजिस्टर्ड मछली पकड़ने वाली बोट कुबेर में बैठ कर आतंकी मुंबई आए थे।
पहले उन्होंने बोट के पांच क्रू मेंबर्स की जान ली और फिर उसके कैप्टन को मारा। उसके बाद मुंबई में उतर कर उन्होंने महिलाओं, पुरुषों, बच्चों और बुजुर्गों यानी जो सामने मिले सबको मौत के घाट उतार दिया था। हमलावरों ने मुंबई के ताज होटल, ओबेरॉय होटल, छत्रपति शिवाजी टर्मिनस रेलवे स्टेशन और एक यहूदी केंद्र को निशाना बनाया। पांच सितारा होटल ताजमहल के गुंबद में लगी आग की वो तस्वीरें आज भी लोगों के जेहन में वैसी ही हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स