होम / मीडिया फोरम / संपादक कैलाश चंद्र पंत को मिलेगा ये सम्मान...
संपादक कैलाश चंद्र पंत को मिलेगा ये सम्मान...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। भोपाल से प्रकाशित होने वाली पत्रिका ‘अक्षरा’ के संपादक कैलाश चंद्र पंत को बृजलाल द्विवेदी सम्मान से नवाजा जाएगा। बता दें कि पं. बृजलाल द्विवेदी सम्मान हिंदी की साहित्यिक पत्रकारिता को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
भोपाल से प्रकाशित होने वाली पत्रिका ‘अक्षरा’ के संपादक कैलाश चंद्र पंत को बृजलाल द्विवेदी सम्मान से नवाजा जाएगा। बता दें कि पं. बृजलाल द्विवेदी सम्मान हिंदी की साहित्यिक पत्रकारिता को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है।
कैलाश चंद्र पंत साहित्यिक पत्रकारिता के एक महत्वपूर्ण हस्ताक्षर होने के साथ-साथ देश के जाने-माने संस्कृतिकर्मी और लेखक हैं। पिछले तीन दशक से वे साहित्य पर केंद्रित महत्वपूर्ण पत्रिका ‘अक्षरा’ का संपादन कर रहे हैं।
सम्मान समारोह के मुख्यअतिथि पद्मश्री से अलंकृत साहित्यकार रमेश चंद्र शाह होंगे और अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार डॉ. हिमांशु द्विवेदी करेंगे।
यह सम्मान कार्यक्रम पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि वाले दिन यानी 11, फरवरी, 2017 को भोपाल के गांधी भवन में शाम 6 बजे आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में अनेक साहित्कार, बुद्धिजीवी और पत्रकार हिस्सा लेगें।
त्रैमासिक पत्रिका ‘मीडिया विमर्श’ द्वारा प्रारंभ किए गए इस अखिल भारतीय सम्मान के तहत साहित्यिक पत्रकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान करने वाले संपादक को ग्यारह हजार रुपए, शाल, श्रीफल, प्रतीकचिन्ह और सम्मान पत्र से अलंकृत किया जाता है।
अब तक सम्मानित हुए संपादक-
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स