होम / मीडिया फोरम / इस बड़े मुद्दे पर कैसी हो रिपोर्टिंग, कार्यशाला में हुई चर्चा

इस बड़े मुद्दे पर कैसी हो रिपोर्टिंग, कार्यशाला में हुई चर्चा

दिल्ली पत्रकार संघ एवं नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) ने राष्ट्रीय...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

दिल्ली पत्रकार संघ एवं नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) ने राष्ट्रीय बाल संरक्षण अधिकार आयोग (एनसीपीसीआर) के साथ मिलकर ‘मीडिया रिपोर्टिंग और बाल अधिकार’ विषय पर मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया। कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में पांच दिसंबर को आयोजित इस कार्यशाला में बाल अधिकारों से जुड़ी खबरों के प्रति संवेदनशीलता के बारे में पत्रकारों को जानकारी दी गई।

कार्यशाला में एनसीपीसीआर के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो ने बताया कि बच्चों के अधिकारों को लेकर आयोग बेहद सजग है और इस संदर्भ में पत्रकारों का सहयोग बेहद अहम है। उन्होंने मीडिया की सहभागिता पर जोर देते हुए कहा कि आयोग बाल शोषण की किसी भी खबर पर तुरंत कार्रवाई करता है। उन्होंने पत्रकारों से अपील की कि वे बाल अधिकारों के संरक्षण से संबंधित किसी भी खबर को प्रकाशित करने से पहले अथवा बाद में यदि आयोग को उस संबंध में सूचित करते हैं तो आयोग उस पर तुरंत कार्रवाई कर दोषियों को दंडित कराने का प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति सीधे 1098 नंबर पर अथवा आयोग के मुख्यालय में किसी भी मामले की जानकारी दे सकता है। उन्होंने बताया कि आयोग ने इस साल जिन मामलों में कार्रवाई की है उनमें करीब 10 प्रतिशत मामलों में मीडिया में प्रकाशित खबरों का स्वतः संज्ञान लिया गया है।

आयोग की सदस्य सचिव गीता नारायण ने बाल अधिकारों के संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों से पत्रकारों को अवगत कराया। उन्होंने विस्तार से बताया कि किस कानून के तहत दोषी के लिए कितनी सजा का प्रावधान है और किस अपराध के लिए कौन सा कानून है। उन्होंने पत्रकारों से विशेष आग्रह किया कि वे किसी भी परिस्थिति में पीड़ित की पहचान को सार्वजनिक न करें जो न केवल कानूनन गलत है, बल्कि पीड़ित के साथ घोर अन्याय भी है।

नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (इंडिया) के महासचिव मनोज वर्मा ने सुझाव दिया कि आयोग को इस तरह की कार्यशाला का आयोजन देशभर में करना चाहिए, जिससे पत्रकारों को बाल संरक्षण से जुड़े कानूनों के बारे में अधिक जानकारी मिल सके। उन्होंने मुजफ्फरपुर और कठुआ की घटनाओं का जिक्र करते हुए न्यायालय द्वारा उन पर लिए गए संज्ञान और मीडिया के गैर जिम्मेदाराना व्यवहार पर की गई टिप्पणियों का भी जिक्र किया।

प्रसार भारती में सलाहकार एवं वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेन्द्र बरतरिया ने कहा कि मीडिया बहुत ताकतवर है और उसकी इस शक्ति का उपयोग बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए किया जाए। उन्होंने कहा कि बाल अधिकारों के हनन का कोई भी मामला ध्यान में आता है तो उसकी सूचना राष्ट्रीय बाल संरक्षण अधिकार आयोग को देकर खबर को और असरकारी बनाया जा सकता है।

पाञ्चजन्य के संपादक हितेश शंकर ने कहा कि राष्ट्रीय बाल संरक्षण अधिकार आयोग के नियम जम्मू कश्मीर में लागू नहीं होते? उन्होंने सवाल उठाया कि क्या वहां महिलाओं एवं बच्चों के अधिकार मायने नहीं रखते और सिर्फ अलगाववादियों के अधिकार ही महत्त्वपूर्ण हैं?

दिल्ली पत्रकार संघ के अध्यक्ष मनोहर सिंह ने राष्ट्रीय बाल संरक्षण अधिकार आयोग को सुझाव दिया कि वह मीडिया को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के साथ साथ सही रिपोर्टिंग के लिए कुछ पत्रकारों को प्रतिवर्ष पुरस्कृत भी करे।

दिल्ली पत्रकार संघ के महासचिव डॉ. प्रमोद सैनी ने कहा कि दिल्ली पत्रकार संघ पत्रकारों के कौशल विकास के लिए सतत प्रयासरत है और आज की यह कार्यशाला उसी कौशल विकास का अंग है। उन्होंने ऐसी ही कार्यशाला डेस्क पर काम करने वाले पत्रकारों के लिए भी आयोजित करने का सुझाव दिया। उन्होंने आयोग को यह भी सुझाव दिया कि पत्रकारों के लिए उपयोग दिशानिर्देश हिंदी में तैयार करके पूरे देश में प्रसारित करे और दिल्ली पत्रकार संघ इसमें पूर्ण सहयोग करेगा। कार्यशाला में उपस्थित प्रेस एसोसिएशन के अध्यक्ष जयशंकर गुप्ता ने दिल्ली पत्रकार संघ एवं नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के इस प्रयास की प्रशंसा की।

कार्यशाला में दिल्ली पत्रकार संघ के उपाध्यक्ष अनुराग पुनेठा एवं राकेश आर्य, पूर्व अध्यक्ष अनिल पांडे, कोषाध्यक्ष नेत्रपाल शर्मा, सचिव सचिन बुधौलिया, वरिष्ठ पत्रकार उमेश चतुर्वेदी, संतोष सूर्यवंशी, विजय लक्ष्मी, निशि भाट सहित 100 से अधिक पत्रकार उपस्थित थे।


टैग्स नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स कार्यशाला दिल्ली पत्रकार संघ राष्ट्रीय बाल संरक्षण अधिकार आयोग
सम्बंधित खबरें

जियोस्टार में सानिया फ़ज़ल की नई पारी : बनीं क्रिएटिव डायरेक्टर

सानिया फ़ज़ल ने जियोस्टार में क्रिएटिव डायरेक्टर – ब्रांड सॉल्यूशंस, कंटेंट पार्टनरशिप्स और ब्रांडेड कंटेंट के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। वह रणनीतिक साझेदारी व ब्रांड कहानी को नई दिशा देंगी।

1 day ago

नर्मदा प्रसाद उपाध्याय और अतुल तारे को मिला हिन्दी गौरव अलंकरण 2026

साहित्यकार संध्या राणे के कविता संग्रह ‘शुभम् करोति’ का लोकार्पण भी हुआ। इस अवसर पर अरविंद तिवारी, पुरुषोत्तम दुबे, योगेन्द्रनाथ शुक्ल, डॉ. पद्मा सिंह, जयंत भिसे, हरेराम वाजपेयी उपस्थित रहे।

1 day ago

इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘भाषा’ खंड का शुभारंभ: मातृभाषाओं को समर्पित नई पहल

इंडिया हैबिटेट सेंटर ने ‘भाषा’ नामक विशेष खंड की शुरुआत की। यह पहल भारतीय भाषाओं के साहित्य को एक स्थान पर उपलब्ध कराकर भाषाई विविधता के संरक्षण और प्रसार को समर्पित है।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

2 days ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

3 days ago


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

11 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

10 hours ago

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

9 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

14 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

14 hours ago