होम / मीडिया फोरम / इस तरह की पत्रकारिता के लिए शिक्षाविद् दयानंद वत्स को मिला सम्मान...
इस तरह की पत्रकारिता के लिए शिक्षाविद् दयानंद वत्स को मिला सम्मान...
शिक्षाविद् और समाजसेवी दयानंद वत्स उन्नत भारत सेवाश्री सम्मान.....
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
ग्रामोन्मुखी पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए शिक्षाविद् और समाजसेवी दयानंद वत्स उन्नत भारत सेवाश्री सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार व पंजाब केसरी जालंधर के प्रधान संपादक विजय चोपड़ा ने दिया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय पत्रकार संगठन, राष्ट्रीय किसान संगठन और उन्नत संगठन के तत्वावधान में आयोजित नई दिल्ली कॉस्टिट्यूशन क्लब में किया गया।
वत्स को सम्मान स्वरूप शाल और स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
गौरतलब है कि दयानंद वत्स पिछले 40 वर्षों से दिल्ली देहात के पश्चिमी, बाहरी, उत्तरी और दक्षिणी दिल्ली विकास खंड के 360 गांवों के विकास कार्यों और सामाजिक सरोकारों से सक्रिय रूप से जुडे हैं।
टैग्स