होम / मीडिया फोरम / अपने सबस्क्राइबर्स के लिए ‘BARC India’ ने शुरू की यह कवायद
अपने सबस्क्राइबर्स के लिए ‘BARC India’ ने शुरू की यह कवायद
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। बार्क इंडिया (BARC India) ने अपने सबस्क्राइबर्स को स्ट्रेटजिक परामर्श (strategic consultancy) मुहैया कराने के लिए कंसल्टेंसी सेवाएं उपलब्ध कराने वाली कंपनियों से ‘रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल्स’ (RFPs) मां
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
बार्क इंडिया (BARC India) ने अपने सबस्क्राइबर्स को स्ट्रेटजिक परामर्श (strategic consultancy) मुहैया कराने के लिए कंसल्टेंसी सेवाएं उपलब्ध कराने वाली कंपनियों से ‘रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल्स’ (RFPs) मांगे हैं।
दरअसल, सूचना और प्रसारण मंत्रालय (MIB) की गाइडलाइंस के अनुसार, बार्क इंडिया इस तरह की किसी गतिविधि (कंसल्टेंसी अथवा एडवाइजरी) में शामिल नहीं हो सकता है। इसका मुख्य काम टीवी रेटिंग (TV ratings) का है। हालांकि कई सबस्क्राइबर्स ने इस सर्विस के लिए अपनी जरूरत बताई है और प्रतिष्ठित डाटा इनसाइट कंसल्टेंट (Data Insight consultants) ही यह प्रदान कर सकता है। यह काफी अच्छी कवायद है जिसमें रेटिंग संयुक्त कंपनियों द्वारा की जानी है।
इस कवायद के द्वारा बार्क इंडिया कंसल्टेंस कंपनियों का एक पूल बनाने की सोच रहा है जो सबस्क्राइबर्स को अपने सप्लायर को चुनने की अनुमति देगा और हितों को लेकर होने वाले संघर्ष को कम करेगा। इस बारे में इच्छुक कंपनियां ‘Sc_rfp@barcindia.co.in’ पर मेल भेजकर अपना प्रपोजल (proposals) जमा करा सकती हैं।
बार्क इंडिया डाटा पहले की तरह ‘BARC India Media Workstation (BMW) analysis system’ द्वारा अपने सबस्क्राइबर्स को मिलता रहेगा। कंसल्टेंसी कंपनी अपने सिस्टम का इस्तेमाल कर इस डाटा का विश्लेषण (analyze) कर सकेंगी और कंसल्टेंसी आउटपुट निकालेंगी। हालांकि यह सिस्टम ‘BMW system’ के विकल्प के रूप में सबस्क्राइबर्स के लिए उपलब्ध नहीं होगा।
‘बार्क इंडिया’ के सीईओ पार्थो दासगुप्ता का कहना है, ‘बार्क इंडिया अपने सबस्क्राइबर्स को कंसल्टेंसी सर्विस नहीं दे सकती है। हालांकि देश में एक सशक्त टेलिविजन ऑडियंस मीजरमेंट सिस्टम बनाने के बाद अब हमने चुनिंदा कंसल्टेंसी कंपनियों को लाइसेंस देने का निर्णय लिया है ताकि वे हमारे उन सबस्क्राइबर्स को विश्लेषण (analysis) मुहैया करा सकें, जिन्हें इसकी जरूरत है, जिससे वे बार्क इंडिया के डाटा को बेहतर तरीके से इस्तेमाल कर सकें।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स