होम / मीडिया फोरम / मशहूर भारतीय अशोक अमृतराज को मिला ये प्रतिष्ठित विदेशी अवार्ड...

मशहूर भारतीय अशोक अमृतराज को मिला ये प्रतिष्ठित विदेशी अवार्ड...

विख्यात टेनिस खिलाड़ी और हॉलिवुड फिल्म निर्माता अशोक अमृतराज को...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

विख्यात टेनिस खिलाड़ी और हॉलिवुड फिल्म निर्माता अशोक अमृतराज को फ्रांस सरकार द्वारा सम्मानित किया गया है। हाइड पार्क एंटरटेनमेंट के फाउंडर अमृतराज को 14 दिसंबर को मुंबई में आयोजित समारोह में फ्रांस के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किए जाने वाले ‘ऑर्डर नेशनल डू मेरिट’ से नवाज़ा गया।

इस मौके पर उन्हें ‘नाइट ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ आर्ट्स एंड ऑफ़ लेटर’ मेडल प्रदान किया गया। समारोह में फ्रांस के यूरोप एवं विदेश मामलों के मंत्री जीन-यवेस ली ड्रियन और भारत में फ्रांस के राजदूत एच.ई अलेक्जेंड्रे ज़िग्लर भी उपस्थित थे।

‘ऑर्डर ऑफ़ मेरिट’ फ्रांस के प्रमुख पुरस्कार, लीजियन ऑफ ऑनर का हिस्सा है और इससे प्रतिष्ठित कलाकारों के साथ-साथ उन लोगों को सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने फ्रांस और दुनिया भर में कला को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

अमृतराज 1999 में हाइड पार्क की स्थापना से पहले एक सफल पेशेवर टेनिस खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने अपने 30 साल के करियर में 100 से अधिक फिल्में बनाई हैं। 2016 में संयुक्त राष्ट्र ने अपने 17 सतत विकास लक्ष्यों के लिए अशोक अमृतराज को सद्भावना राजदूत नियुक्त किया था। वे यूएन की ओर से भारत में पहले राजदूत थे। इन 17 लक्ष्यों में गरीबी-भुखमरी दूर करना और लैंगिक समानता भी शामिल थे।

पुरस्कार से नवाजे जाने के बाद अमृतराज ने कहा, ‘मैं इस पुरस्कार को प्राप्त करके सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं फ्रांस सरकार का शुक्रिया अदा करना चाहता हूँ कि उसने सिनेमा की दुनिया में मेरे सफ़र को पहचाना और ‘ऑर्डर नेशनल डु मेरिट’ से सम्मानित करके उसे मान्यता दी। यह पुरस्कार फ्रांस और भारत के फिल्म उद्योगों के बीच बढ़ते सहयोग को दर्शाता है।


टैग्स अशोक अमृतराज
सम्बंधित खबरें

जियोस्टार में सानिया फ़ज़ल की नई पारी : बनीं क्रिएटिव डायरेक्टर

सानिया फ़ज़ल ने जियोस्टार में क्रिएटिव डायरेक्टर – ब्रांड सॉल्यूशंस, कंटेंट पार्टनरशिप्स और ब्रांडेड कंटेंट के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। वह रणनीतिक साझेदारी व ब्रांड कहानी को नई दिशा देंगी।

1 day ago

नर्मदा प्रसाद उपाध्याय और अतुल तारे को मिला हिन्दी गौरव अलंकरण 2026

साहित्यकार संध्या राणे के कविता संग्रह ‘शुभम् करोति’ का लोकार्पण भी हुआ। इस अवसर पर अरविंद तिवारी, पुरुषोत्तम दुबे, योगेन्द्रनाथ शुक्ल, डॉ. पद्मा सिंह, जयंत भिसे, हरेराम वाजपेयी उपस्थित रहे।

1 day ago

इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘भाषा’ खंड का शुभारंभ: मातृभाषाओं को समर्पित नई पहल

इंडिया हैबिटेट सेंटर ने ‘भाषा’ नामक विशेष खंड की शुरुआत की। यह पहल भारतीय भाषाओं के साहित्य को एक स्थान पर उपलब्ध कराकर भाषाई विविधता के संरक्षण और प्रसार को समर्पित है।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

2 days ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

3 days ago


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

9 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

7 hours ago

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

7 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

12 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

11 hours ago