होम / मीडिया फोरम / इस न्यूज एजेंसी में हुईं बंपर नियुक्तियां, जानें किसे मिली क्या जिम्मेदारी...
इस न्यूज एजेंसी में हुईं बंपर नियुक्तियां, जानें किसे मिली क्या जिम्मेदारी...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। न्यूज एजेंसी एएफपी (AFP) ने अपने यहां बड़े पैमाने पर नियुक्त
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
इसके अलावा ‘Annie Thomas’ को डिप्टी एडिटर-इन-चीफ बनाया गया है। 55 वर्षीयAnnie Thomas करीब साढ़े तीन साल तक पेरिस में ‘general news service’ की मुखिया रह चुकी हैं। उन्होंने ‘Lille’, ‘Lyon’ और ‘London’ ब्यूरो में कोर्ट को कवर किया है। इसके अलावा वह ‘Europe-Africa’ की एडिटर-इन-चीफ भी रह चुकी हैं। उन्होंने 1993 और 1998 में सोमालिया, बुरुंडी और रवांडा संकट (crises) को भी कवर किया है।
वहीं ‘Stéphane Arnaud’ को डिप्टी एडिटर-इन-चीफ नियुक्त किया गया है और उन्हें फोटो की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 44 साल के Stéphane Arnaud ने अपने करियर की शुरुआत फ्रांस के दैनिक अखबार ‘Libération’ में फोटो डिपार्टमेंट से की थी। मई 2000 मेंAFP में फोटो एडिटर जॉइन करने से पहले वह फोटो एजेंसी ‘Imapress’ में काम करते थे। हिस्ट्री में मास्टर डिग्री धारक ‘Stéphane Arnaud’ जून 2005 में फोटो डेस्क के डिप्टी हेड बना दिए गए। छह महीने बाद ही उन्हें इमेज फोरम में फोटो के लिए डिप्टी एडिटर-इन-चीफ बना दिया गया। जनवरी 2015 में फोटो के लिए यूरोप के हेड बनाए गए और सितंबर 2016 में डिप्टी एडिटर-इन-चीफ (फोटो) की जिम्मेदारी सौंप दी गई।
इसके साथ ही ‘Giles Hewitt’ को एशिया पैसिफिक एडिटर बनाया गया है। 53 वर्षीयGiles Hewitt की नियुक्ति जुलाई 1990 में एएफपी हॉन्ग कॉन्ग ने की थी। ब्रिटेन के नागरिक Giles Hewitt का जन्म भारत में हुआ और उन्होंने अपनी स्नातक की पढ़ाई ‘Norwich’ में ‘University of East Anglia’ से की थी। 1993 से 1997 तक ‘Giles Hewitt’ ने एएफपी के बीजिंग ब्यूरो में काम किया। इसके बाद उन्हें नई दिल्ली में डिप्टी ब्यूरो चीफ बनाया गया। जून 2002 से ‘Giles Hewitt’ न्यूयॉर्क में थे और वर्ष 2006 में एएफपी के पेरिस हेड क्वार्टर में वापस लौट आए। दिल्ली ब्यूरो में लौटने के बाद उन्होंने सितंबर 2008 तक इंग्लिश डेस्क पर डिप्टी हेड के रूप में काम किया। चार साल बाद वह एएफपी के सियोल ब्यूरो चीफ बनाए गए जहां पर उन्हें नॉर्थ कोरिया की न्यूज कवर करने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। एएफपी वहां अपना ब्यूरो खोलने वाली चुनिंदा विदेशी मीडिया थी।
एएफपी में ‘David Williams’ को यूरोप के लिए एडिटर-इन-चीफ बनाया गया है। 52 वर्षीयDavid Williams के पास यूके और आस्ट्रेलिया की राष्ट्रीयता है। David Williams ने वर्ष 1993 में एएफपी के सिडनी ब्यूरो को जॉइन किया था। दो साल के बाद उन्हें हॉन्गकॉन्ग में एजेंसी के क्षेत्रीय हेडक्वार्टर में पोस्टिंग मिली। 1997 में उन्हें टोक्यो ब्यूरो भेज दिया गया जहां पर वह 2000 तक रहे। पेरिस में इंग्लिश डेस्क पर कई महीने काम करने के बाद उन्हें इकनॉमिक न्यूज कवर करने के लिए वाशिंगटन भेज दिया गया। वर्ष 2005 में उन्हें पेरिस में इंग्लिश डेस्क का हेड और उसके बाद एडिटर-इन-चीफ बना दिया गया। वर्ष 2010 में उन्हें मैड्रिड का ब्यूरो चीफ बनाया गया। इसके बाद चार साल बाद व वापस पेरिस लौटे और एडिटर-इन-चीफ बनाए गए। सितंबर 2015 में वह एएफपी के पहले ग्लोबल इंग्लिश इकनॉमिक्स को-ऑर्डिनेटर बनाए गए।
इसके साथ ही ‘Pedro Ugarte’ को लैटिन अमेरिका में एजेंसी का फोटो प्रमुख (head of photo) बनाया गया है। 45 वर्षीय ‘Pedro Ugarte’ मूल रूप से चिली के हैं और उन्होंने 1991 में एएफपी के लिए सेंट्रल और लैटिन अमेरिका को कवर करना शुरू कर दिया था। ‘Pedro’ विभिन्न ओलंपिक गेम्स और फुटबॉल वर्ल्ड कप को भी कवर कर चुके हैं।
वहीं ‘Mario Goldman’ को मिडिल ईस्ट और नॉर्थ अफ्रीका के लिए हेड ऑफ फोटो की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 59 वर्षीय Mario Goldman ने एएफपी की फोटो सर्विस को 1982 में जॉइन किया था। शुरुआत में फोटो लैब में काम करने के बाद उन्हें फ्रांस फोटो डेस्क पर भेजा गया। वह एजेंसी के विभिन्न हेडक्वार्टरों में काम कर चुके हैं।
एजेंसी ने ‘Isabelle Wirth’ को यूरोप के लिए फोटो हेड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 44 वर्षीय Isabelle Wirth ने अपने करियर की शुरुआत एएफपी में वर्ष 2000 में फोटो एडिटर के रूप में की थी। अगस्त 2003 से 2006 के अंत तक वह इमेज फोरम डेस्क में एडिटर भी रह चुकी हैं। सितंबर 2011 में उन्होंने बर्लिन में पांच साल की लंबी पारी खेली यहां वह जर्मनी के लिए हेड ऑफ फोटो थीं।
इसके अलावा जितेंद्र जोशी को ग्लोबल इंग्लिश इकनॉमिक्स को-ऑर्डिनेटर के पद पर नियुक्त किया गया है। ब्रिटिश पत्रकार जितेंद्र जोशी ने अपनी स्नातक की पढ़ाई कैंब्रिज विश्वविद्यालय से की थी। उन्होंने वर्ष 1997 में एएफपी के रीजनल हेडक्वार्टर से अपने करियर की शुरुआत की थी। 1999 में उन्हें टोक्यो में नियुक्ति दी गई थी। तब से वह एजेंसी के विभिन्न हेडक्वार्टर पर काम कर चुके हैं।
एजेंसी ने ‘Emmanuel Parisse’ को कायरो (Cairo) का ब्यूरो चीफ बनाया है। 45 साल के ‘Emmanuel Parisse’ ने मई 1998 में एएफपी की इंटरनेशनल फोटो डेस्क को जाइन किया था। उन्हें भी एजेंसी के साथ काम करने का लंबा अनुभव है और इस दौरान उन्होंने कई अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं।
वहीं ‘Sophie Pons’ को ‘Bureau de Paris’ का हेड बनाया गया है। 53 साल की ‘Sophie Pons’ कई देशों में रह चुकी हैं। 1991 में वह मॉस्को में थी और उन्होंने यहां तख्ता पलट की कोशिश को कवर किया था। 1995 में वह साउथ अफ्रीका आ गई जहां पर नेल्सन मंडेला उस समय राष्ट्रपति बने थे, उस इवेंट को भी ‘Sophie Pons’ ने कवर किया था।
इसके अलावा ‘Alain Bommenel’ को इंफोग्राफिक्स और इनोवेशन (Infographics and Innovation) का हेड बनाया गया है। 54 वर्षीय ‘Alain Bommenel’ ने पॉलिटकल साइंस से पढ़ाई पूरी कर अपने करियर की शुरुआत एएफपी से की थी। 1987 से 2000 के दौरान लिली (Lille) और रीम्स (Reims) में काम करने के बाद उन्होंने अपना ध्यान अफ्रीका पर केंद्रित कर लिया और ‘Abidjan’ में तीन साल तक (1990-1993) तक काम किया। इसके अलावा मई 2012 से सितंबर 2013 के बीच ट्रेनिक को-आर्डिनेटर के रूप में वह ‘IRIS editorial system’ को तैयार करने में भी शामिल रहे हैं।
एजेंसी ने ‘Léon Bruneau’ को इंटरनेशन डेस्क का हेड नियुक्त किया है। 51 वर्ष केLéon Bruneau ने अपने करियर की शुरुआत ‘ACP-Telpresse agency’ से की थी और 1995 में एएफपी को जाइन किया था। यहां फ्रांस डेस्क पर एक साल काम करने के बाद इन्हें वाशिंगटन ब्यूरो भेज दिया गया, जहां इन्होंने ‘Francophone Desk’ तैयार करने में काफी सहायता की। विभिन्न ब्यूरो में काम करते हुए ‘Léon Bruneau’ वर्ष 2011 में वाशिंगटन लौट आए और फिलहाल वह डिप्टी रीजनल एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।
गौरतलब है कि एएफपी एक ग्लोबल न्यूज एजेंसी है जो समाचारों की कवरेज को तेजी से और गहराई से देती है। 2,326 स्टाफ के साथ यह एजेसी लगभग प्रत्येक देश में फैली हुई है और यह छह भाषाओं में 24 घंटे काम करती है। न्यूज को यह विडियो, टेक्स्ट, फोटो, मल्टीमीडिया और ग्राफिक के रूप में कस्टमर को उपलब्ध कराती है। इसके कस्टमर में विभिन्न समाचार पत्र, मैगजीन, रेडियो और टेलिविजन चैनल के साथ ही वेबसाइट और पोर्टलस और मोबाइल ऑपरेटर्स आदि शामिल हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स