होम / मीडिया फोरम / वरिष्ठ पत्रकार अनुपमा एयरी के बारे में ये खबर वाकई दुखदायी है
वरिष्ठ पत्रकार अनुपमा एयरी के बारे में ये खबर वाकई दुखदायी है
वरिष्ठ पत्रकार अनुपमा एयरी का निधन हो गया है। वे पिछले काफी समय से कैंसर से जूझ रहीं थीं। उन्हें गर्भाशय का कैंसर था, कई बार उनकी कीमोथेरेपी भी हो चुकी थी...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
वरिष्ठ पत्रकार अनुपमा एयरी का निधन हो गया है। वे पिछले काफी समय से कैंसर से जूझ रहीं थीं। उन्हें गर्भाशय का कैंसर था, कई बार उनकी कीमोथेरेपी भी हो चुकी थी, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। अनुपमा ने 15 फरवरी को किए अपने आखिरी ट्वीट में इसका जिक्र भी किया था। अपने अंतिम मय में अनुपमा ‘वेदांता’ से बतौर मीडिया एडवाइजर और कंसलटेंट जुड़ी हुई थीं। इसके अलावा वह EnergyInfraPost.com और DefenceAviationPost.com नामक वेबसाइट की संस्थापक संपादक भी थीं।
अनुपमा एयरी ने दो दशक से ज्यादा समय तक मेनस्ट्रीम मीडिया में काम किया। वह 6 साल तक एनर्जी एडिटर के रूप में ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ का हिस्सा रहीं। इसके अलावा उन्होंने फाइनेंशियल एक्सप्रेस में 17 सालों का लंबा समय गुजारा। उन्होंने इस विषय पर एक किताब भी लिखी है। 2017 में उन्होंने ‘स्वराज्य’ में एग्जीक्यूटिव एडिटर का पद संभाला। इसके बाद 2018 में अनुपमा वेदांता समूह से जुड़ीं और यहाँ उन्हें मीडिया एडवाइजर और कंसलटेंट की ज़िम्मेदारी सौंपी गई।
अनुपमा एयरी का नाम सबसे पहले तब सामने आया था जब एस्सार लीक्स मामले में उन पर लाभ लेने के आरोप लगे। उस वक़्त वह हिंदुस्तान टाइम्स से जुड़ी हुईं थीं। हालांकि, उन्होंने सभी आरोपों से इंकार किया और अख़बार प्रबंधन भी उनके साथ खड़ा था। बावजूद इसके अनुपमा ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया। इसके बाद उनका प्रिंट मीडिया से नाता एक तरह से टूट गया था। पिछले साल तक अनुपमा लगातार ‘स्वराज्य’ के लिए लिख रहीं थीं।
टैग्स अनुपमा एयरी