होम / मीडिया फोरम / NDTV से दिनेश मानसेरा-DD से अनीता चौधरी हुई अलग...

NDTV से दिनेश मानसेरा-DD से अनीता चौधरी हुई अलग...

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से दो खबरें सामने आईं है, जिसमें पहली है कि दूरदर्शन में क्रिएटिव डायरेक्टर पद पर कार्यरत पत्रकार अनीता चौधरी ने यहां से इस्तीफा दे दिया है और अब अपनी नई पारी की यूपी के रीजनल न्यूज चैनल ‘नेशनल वॉयस’ के साथ शुरू की है। व

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से दो खबरें सामने आईं है, जिसमें पहली है कि दूरदर्शन में क्रिएटिव डायरेक्टर पद पर कार्यरत पत्रकार अनीता चौधरी ने यहां से इस्तीफा दे दिया है और अब अपनी नई पारी की यूपी के रीजनल न्यूज चैनल ‘नेशनल वॉयस’ के साथ शुरू की है। वे दिल्ली में सीनियर स्पेशल करस्पांडेंट की भूमिका निभाएंगी। वहीं दूसरी खबर ये है कि एनडीटीवी के लिए उत्तराखंड में लंबे समय से कार्यरत दिनेश मानसेरा ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने नई पारी की शुरुआत ‘न्यूज नेशन’ चैनल के साथ की है।

अनीता को प्रिंट मीडिया के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का भी अनुभव है। पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने साल 2004 में प्रिंट मीडिया के माध्यम से की। वे प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के मैनेजिंग कमिटी की मेंबर भी हैं।

साल 2006 में ‘सुदर्शन टीवी’ से बतौर रिपोर्टर उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कदम रखा और इसके बाद वे 2007 में न्यूज24 के साथ बतौर प्रड्यूसर जुड़ गईं। साल 2012 में डिफेन्स कॉरेस्पोंडेंट के तौर पर उन्होंने ‘न्यूज नेशन’ जॉइन किया। 2015 में न्यूज एजेंसी ANI में डिफेन्स कॉरेस्पोंडेंट के तौर पर जुड़ी रहीं। साल 2016 में जब उन्होंने सहारा चैनल जॉइन किया तो उन्हें यहां सीनियर डिफेन्स कॉरेस्पोंडेंट के अलावा एंकर की जिम्मेदारी सौंपी गई, जिसे उन्होंने भरपूर निभाया। लेकिन इसी साल उन्हें दूरदर्शन के साथ काम करने का मौका मिला और वे क्रिएटिव डायरेक्टर के तौर पर जुड़ गईं।

वहीं दूसरी तरफ, दिनेश हाल ही में एक किताब 'दाज्यू बोले' प्रकाशित हुई है। वे पिछले 13 सालों से एनडीटीवी के साथ थे और इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड में आपदा की खास तौर पर रिपोर्टिंग की। उन्हें टाइगर संरक्षण और वन्य जीव पर्यावरण विषयों पर महारथ हासिल है। खबर के मुताबिक, न्यूज नेशन चैनल में उन्हें वन्य जीव, पर्यावरण और उत्तराखंड चुनावों के कवरेज की जिम्मेदारी दी गई है।

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1990 में हल्द्वानी के ‘उत्तर उजाला’ अखबार से की।  1993 में वे दैनिक जागरण से जुड़ गए। इस दौरान उन्होंने तराई में आंतकवाद की खास रिपोर्टिंग की। 1996 में वे राष्ट्रीय सहारा से जुड़ गए। साल 2000 में वे बीएजी फिल्म्स के साथ दूरदर्शन के ‘रोजाना’ और ‘स्टेट बुलेटिन’ के साथ जुड़ गए और इस तरह उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में सफर की शुरुआत की। वे कुछ समय तक  ‘आजतक’ के साथ भी रहे और 2003 में वे ‘एनडीटीवी’ के साथ जुड़ गए।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

1 day ago

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

1 day ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग में लिए गए कई बड़े फैसले

चेन्नई स्थित 'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' (Zinema Media and Entertainment Limited) ने 2 मार्च 2026 को हुई अपनी बोर्ड मीटिंग में कई बड़े फैसले लिए हैं।

3 days ago

7-8 मार्च को होगा महिला चिंतकों का राष्ट्रीय सम्मेलन, राष्ट्रपति रहेंगी मौजूद

देशभर की महिला चिंतकों का एक बड़ा राष्ट्रीय सम्मेलन 7 और 8 मार्च को दिल्ली में आयोजित होने जा रहा है।

4 days ago

'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' का बड़ा फैसला, राइट्स इश्यू से जुटाएगी ₹ 31.62 करोड़

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने 28 फरवरी 2026 को हुई बोर्ड बैठक में कई अहम फैसले लिए।

4 days ago


बड़ी खबरें

'जी न्यूज' छोड़ 'न्यूज24' से जुड़े अखिलेश आनंद, संभालेंगे प्राइम टाइम बुलेटिन

'समाचार4मीडिया' के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, टीवी न्यूज की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा अखिलेश आनंद अब एक बार फिर 'न्यूज24' के साथ जुड़ गए हैं।

3 hours ago

टीवी टुडे नेटवर्क में स्वतंत्र निदेशक राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा, बोर्ड से हुए अलग

टीवी टुडे नेटवर्क (TV Today Network Limited) के नॉन-एग्जिक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा हो गया है

4 hours ago

GST विभाग की 68.94 लाख रुपये की मांग के खिलाफ अपील करेगी 'डिलिजेंट मीडिया'

डिलिजेंट मीडिया (Diligent Media Corporation Limited) ने बताया है कि कंपनी को जीएसटी विभाग की ओर से करीब 68.94 लाख रुपये टैक्स, पेनल्टी और ब्याज के तौर पर जमा करने का आदेश मिला है।

5 hours ago

HT मीडिया के MD व CEO बने समीर सिंह, शेयरधारकों ने दी मंजूरी

एचटी मीडिया (HT Media Limited) ने कंपनी के नए मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर समीर सिंह की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है

5 hours ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

3 hours ago