होम / मीडिया फोरम / वक्त बदला पर रमेशजी नहीं बदले...

वक्त बदला पर रमेशजी नहीं बदले...

बात मैं स्व. द्वारिका प्रसाद अग्रवाल से शुरू कर रहा हूं। झांसी में जन्मा, वहीं से ...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

अमिताभ श्रीवास्तव

वरिष्ठ पत्रकार ।।

बात मैं स्व. द्वारिका प्रसाद अग्रवाल से शुरू कर रहा हूं। झांसी में जन्मा, वहीं से स्नातक की पढ़ाई के वक्त छात्र राजनीति की शुरुआत हुई। झांसी से जिस जगह से भास्कर ने जन्म लिया, उसी इमारत में पिताजी पंजाब नेशनल बैंक शाखा में कार्यरत थे। करीब सोलह साल वो उसमें रहे और उसी बिल्डिंग में बुक एजेंसी से लेकर भास्कर की शुरुआत के किस्से वो हमें बताते रहे हैं। छात्र राजनीति और लेखन की शुरुआत में दो ही ठिकाने होते थे जहां मैं अक्सर चक्कर लगाया करता था। इनमें जागरण और भास्कर शामिल थे। उसके बाद 1991 में जब माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय में था तब मुझे विश्वविद्यालय की ओर से भास्कर भोपाल में प्रशिक्षण के लिए भेजा गया। पत्रकारिता की शुरुआत यहीं से हुई, जब भास्कर के लिए खबरों के संपादन से लेकर रिपोर्टिंग का अनुभव मिला। भास्कर में खबरें और लेख छपे।

डिग्री के बाद मैंने नईदुनिया, भोपाल जॉइन किया और रिपोर्टिंग करने लगा। इसी दौरान द्वारिका प्रसाद अग्रवालजी का निधन हुआ और रमेश अग्रवालजी ने उनकी याद में पत्रकारिता सम्मान की घोषणा की। भास्कर ग्रुप ने इस समारोह को उच्च स्तर का बनाने के लिए देश के वरिष्ठ पत्रकारों की समिति बनाई और इसमें लेखन, रिपोर्टिंग और फोटोग्राफी के सम्मान रखे गए। इसमें देश के जाने माने पत्रकार सूर्यकांत बालीजी को लेखन के लिए सम्मानित किया गया और मुझे रिपोर्टिंग के सम्मान का अवसर मिला। ये सम्मान तत्कालीन मुख्य निर्वाचन आयुक्त टी.एन. शेषन ने दिए। उस वक्त शेषन का इतना क्रेज था कि रवींद्र भवन भोपाल के शीशे टूट गए। मध्यप्रदेश के तमाम राजनीतिज्ञ, मंत्री, सांसद, विधायक, पत्रकार उस कार्यक्रम में शामिल हुए, जो शेषन के क्रेज के कारण पहुंचे थे।

बाहर बड़े टीवी लगाए गए थे लेकिन लोग क्रिकेट मैच की तरह उस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दीवाने हो रहे थे। मुझे बताया गया कि सूर्यकांत बाली ने किसी भी राजनीतिज्ञ से सम्मान ग्रहण करने में अनिच्छा जाहिर की थी, इसलिए रमेशजी ने शेषन से संपर्क साधा और उन्हें उस कार्यक्रम के लिए राजी भी कर लिया। शेषन किसी भी कार्यक्रम में शामिल नहीं होते थे। कार्यक्रम के बाद जो भी सम्मानित सदस्य थे वो दिन भर के लिए भास्कर के मेहमान थे। खुद रमेशजी ने सभी सदस्यों से सहजता से मुलाकात की, चर्चा की और लंच में हिस्सा लिया। यही नहीं जो भी सम्मानित सदस्य थे, उनके परिवार के सदस्यों को भी पूरा सम्मान दिया। मुझे ध्यान है, जब अपने बड़े भाई रवि श्रीवास्तवजी और मामाजी के बेटे संजय खरे के साथ कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचा तो मुख्य द्वार पर भारी भीड़ अंदर दाखिल होने के लिए कश्मकश कर रही थी। द्वार पर खुद सुधीर अग्रवालजी सुरक्षाकर्मियों के साथ व्यवस्था संभालने में लगे थे। सुरक्षाकर्मियों ने मुझे दाखिल होने की तो अनुमति दी लेकिन इन दोनों को रोक दिया। जब सुधीर जी ने देखा तो उन्होंने आगे बढ़कर सभी को भीतर बुलाया।

ये कुछ यादें हैं जिन्हें शेयर करने से नहीं रोक पाया। इस बात की हैरानी जरूर रही कि ये सम्मान एक ही बार क्यों होकर रह गया, मुझे नहीं मालूम। रमेशजी ने खुद को कामयाबी के नशे से दूर रखा और इसीलिए पूरे देश में भास्कर ग्रुप को खड़ा कर दिया। अब तीसरी पीढ़ी इसे आगे बढ़ा रही है, निश्चित रूप से पहली पीढ़ी से ज्यादा दूसरी पीढ़ी ने कमाल किया और लगता है कि तीसरी पीढ़ी उनसे भी ज्यादा असरदार होगी। क्या ख्याल है आपका?

 

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग में लिए गए कई बड़े फैसले

चेन्नई स्थित 'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' (Zinema Media and Entertainment Limited) ने 2 मार्च 2026 को हुई अपनी बोर्ड मीटिंग में कई बड़े फैसले लिए हैं।

1 day ago

7-8 मार्च को होगा महिला चिंतकों का राष्ट्रीय सम्मेलन, राष्ट्रपति रहेंगी मौजूद

देशभर की महिला चिंतकों का एक बड़ा राष्ट्रीय सम्मेलन 7 और 8 मार्च को दिल्ली में आयोजित होने जा रहा है।

2 days ago

'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' का बड़ा फैसला, राइट्स इश्यू से जुटाएगी ₹ 31.62 करोड़

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने 28 फरवरी 2026 को हुई बोर्ड बैठक में कई अहम फैसले लिए।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट से वरिष्ठ पत्रकार आशीष दवे के खिलाफ दर्ज FIR रद्द, पुलिस को फटकार

जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने आशीष दवे के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करते हुए कहा कि जांच अधिकारी को शिकायत दर्ज करने से पहले आरोपों की प्राथमिक जांच करनी चाहिए थी।

3 days ago

आईआईएमसी प्रोफेसर डॉ. सौमित्र को हाईकोर्ट से राहत : एससी-एसटी केस खारिज

बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर बेंच ने आईआईएमसी प्रोफेसर डॉ. अनिल कुमार सौमित्र के खिलाफ दर्ज एससी-एसटी कानून का मामला खारिज किया। अदालत ने कहा, यह प्रशासनिक विवाद था।

4 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago

'वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी' खरीदने के बाद 'पैरामाउंट' पर चढ़ेगा 79 अरब डॉलर का कर्ज

मीडिया इंडस्ट्री में एक बहुत बड़ी डील होने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'पैरामाउंट' (Paramount) और 'वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी' (Warner Bros. Discovery) आपस में मर्ज होने वाले हैं

1 day ago