होम / मीडिया फोरम / आईआईएमसी प्रोफेसर डॉ. सौमित्र को हाईकोर्ट से राहत : एससी-एसटी केस खारिज

आईआईएमसी प्रोफेसर डॉ. सौमित्र को हाईकोर्ट से राहत : एससी-एसटी केस खारिज

बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर बेंच ने आईआईएमसी प्रोफेसर डॉ. अनिल कुमार सौमित्र के खिलाफ दर्ज एससी-एसटी कानून का मामला खारिज किया। अदालत ने कहा, यह प्रशासनिक विवाद था।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 5 hours ago

भारतीय जन संचार संस्थान के प्रोफेसर और पूर्व क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार सौमित्र को बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उनके खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कानून के तहत दर्ज आपराधिक मामले को खारिज कर दिया।

न्यायमूर्ति प्रवीण एस पाटील ने अपने आदेश में कहा कि यह कानून कमजोर वर्गों की सुरक्षा के लिए बनाया गया है, लेकिन हर प्रशासनिक या कार्यालयी विवाद में इसका उपयोग नहीं किया जा सकता। जब तक यह स्पष्ट न हो कि किसी व्यक्ति को उसकी जाति के आधार पर जानबूझकर सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया है, तब तक इसे अपराध नहीं माना जा सकता।

मामला आईआईएमसी के अमरावती क्षेत्रीय केंद्र से जुड़ा है, जहां डॉ. सौमित्र क्षेत्रीय निदेशक के पद पर कार्यरत थे। शिकायतकर्ता संविदा पर सहायक व्याख्याता था। उसने आरोप लगाया था कि उसे जाति के आधार पर अपमानित और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

इन आरोपों के आधार पर फरवरी 2022 में प्राथमिकी दर्ज हुई और बाद में आरोपपत्र भी दाखिल किया गया। हाईकोर्ट में डॉ. सौमित्र ने कहा कि शिकायतकर्ता काम में लापरवाही बरत रहा था और उसे सुधार के अवसर दिए गए थे। अदालत ने गवाहों के बयानों का हवाला देते हुए पाया कि जाति के आधार पर अपमान का कोई ठोस प्रमाण नहीं है। इसके बाद अदालत ने प्राथमिकी, आरोपपत्र और निचली अदालत में चल रही पूरी कार्यवाही रद्द कर दी।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट को राइट्स इश्यू की मंजूरी, शेयर पूंजी बढ़ाने का प्रस्ताव भी पास

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने शेयर बाजार को दो अहम जानकारियां दी हैं।

8 hours ago

पत्रिका समूह के डिप्टी एडिटर भुवनेश जैन को महाराणा मेवाड़ सम्मान

महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउंडेशन ने वर्ष 2026 के 42वें राज्य स्तरीय अलंकरणों की घोषणा की। भुवनेश जैन सहित विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट प्रतिभाओं को 15 मार्च को सिटी पैलेस में सम्मानित किया जाएगा।

1 day ago

राणा यशवंत जी, पत्रकारिता भी आज शर्मिंदा है : विवेक त्रिपाठी

आपसे और इस चैनल में काम करने वाले तमाम साथियों से मेरा निवेदन है तत्काल संस्थान छोड़ दें। बाकी पत्रकार साथियों से निवेदन है कि वो इस चैनल में कतई नौकरी न करें।

1 day ago

जियोस्टार में सानिया फ़ज़ल की नई पारी : बनीं क्रिएटिव डायरेक्टर

सानिया फ़ज़ल ने जियोस्टार में क्रिएटिव डायरेक्टर – ब्रांड सॉल्यूशंस, कंटेंट पार्टनरशिप्स और ब्रांडेड कंटेंट के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। वह रणनीतिक साझेदारी व ब्रांड कहानी को नई दिशा देंगी।

4 days ago

नर्मदा प्रसाद उपाध्याय और अतुल तारे को मिला हिन्दी गौरव अलंकरण 2026

साहित्यकार संध्या राणे के कविता संग्रह ‘शुभम् करोति’ का लोकार्पण भी हुआ। इस अवसर पर अरविंद तिवारी, पुरुषोत्तम दुबे, योगेन्द्रनाथ शुक्ल, डॉ. पद्मा सिंह, जयंत भिसे, हरेराम वाजपेयी उपस्थित रहे।

4 days ago


बड़ी खबरें

e4m ऑटोमोटिव मार्केटिंग अवॉर्ड्स 2026 का भव्य आयोजन, देखें विजेताओं की लिस्ट

ऑटोमोबाइल मार्केटिंग की दुनिया में शानदार काम करने वालों को सम्मानित करने के लिए आयोजित e4m ऑटोमोटिव मार्केटिंग अवॉर्ड्स का दूसरा संस्करण शुक्रवार, 27 फरवरी को नई दिल्ली में आयोजित किया गया।

8 hours ago

ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट को राइट्स इश्यू की मंजूरी, शेयर पूंजी बढ़ाने का प्रस्ताव भी पास

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने शेयर बाजार को दो अहम जानकारियां दी हैं।

8 hours ago

HT Media में बड़ा बदलाव: मनहर कपूर ने छोड़ा पूर्णकालिक निदेशक का पद

एचटी मीडिया (HT Media Limited) में एक अहम बदलाव हुआ है। कंपनी के पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) मनहर कपूर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

7 hours ago

शेमारू एंटरटेनमेंट को बॉम्बे हाई कोर्ट से इस मामले में मिली बड़ी राहत

शेमारू एंटरटेनमेंट (Shemaroo Entertainment Limited) को बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है।

8 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार राकेश परमार ने NDTV डिजिटल में अपनी पारी को दिया विराम

समाचार4मीडिया से बातचीत में राकेश परमार ने अपने इस्तीफे की पुष्टि की है। हालांकि, अपनी नई भूमिका के बारे में राकेश परमार का कहना था कि वह जल्द ही इस बारे में अपडेट देंगे।

9 hours ago