होम / मीडिया फोरम / हिंदी जगत का महामंच- ‘एजेंडा आजतक’ शुरू हुआ अपने नए मिशन के साथ
हिंदी जगत का महामंच- ‘एजेंडा आजतक’ शुरू हुआ अपने नए मिशन के साथ
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। हिंदी न्यूज चैनल-आजतक एक बार फिर आपके सामने लाया है हिंदी जगत का महामंच, एक नए एजेंडे के साथ ‘एजेंडा आजतक
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
हिंदी न्यूज चैनल-आजतक एक बार फिर आपके सामने लाया है हिंदी जगत का महामंच, एक नए एजेंडे के साथ ‘एजेंडा आजतक’। महामंच ‘एजेंडा आजतक’ के पांचवें संस्करण का ऐलान हो चुका है और यह सम्मेलन 6 दिसंबर यानी आज और कल (7 दिसंबर) को नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम के दौरान एक छत के नीचे राजनीति और बॉलिवुड जगत की तमाम हस्तियां शामिल होंगी और एक साथ देश के लिए राष्ट्रीय एजेंडा तय करेंगी। इसके साथ खेल जगत के कई दिग्गज भी मंच पर आमंत्रित होंगे। पिछले साल की ही तर्ज पर इस साल भी इसमें साल 2017 के लिए एक विजन तय किया जाएगा।
'एजेंडा आजतक' की शुरुआत में, 11 बजे 'बीजेपी की अग्नि परीक्षा' नाम से एक सेशन होगा, जिसमें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बतौर स्पीकर शिरकत करेंगे। फिर 'सत्ता मिलेगी दोबारा!' नाम से एक सेशन होगा जिसमें उत्तर प्रदेश के सीएम अखिलेश यादव, उत्तराखंड के सीएम हरीश रावत और पंजाब के डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल हिस्सा लेंगे। शाम सात बजे 'बाबा हिन्दुस्तानी' नाम से एक सेशन होगा जिसमें योगगुरु बाबा रामदेव शामिल होंगे।
कार्यक्रमों की पूरी सूची जानने के लिए 'एजेंडा आजतक' पर क्लिक करें।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स