होम / मीडिया फोरम / दिवंगत पत्रकार रोहित पांडेय को वरिष्ठ पत्रकारों ने कुछ यूं किया याद
दिवंगत पत्रकार रोहित पांडेय को वरिष्ठ पत्रकारों ने कुछ यूं किया याद
समाचार4मीडिया।। दिवंगत पत्रकार रोहित पांडेय की छठी पुण्यतिथि पर गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, साथ ही गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर कई पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वरिष्ठ पत्रकार सुजीत पांडेय ने कहा कि रोहित में ख़बरों को लेकर जितना अधिक शब्दों का संयोजन था, उससे अधिक
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया।। दिवंगत पत्रकार रोहित पांडेय की छठी पुण्यतिथि पर गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, साथ ही गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर कई पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वरिष्ठ पत्रकार सुजीत पांडेय ने कहा कि रोहित में ख़बरों को लेकर जितना अधिक शब्दों का संयोजन था, उससे अधिक वे समाचारों के प्रस्तुतिकरण पर ध्यान देते थे। वहीँ प्रो. रामदेव शुक्ल ने रोहित को याद करते हुए पत्रकारिता को ही देश की सुरक्षा का कारण बताया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पत्रकार सुजीत पांडेय, राजेश सिंह और रमेश चन्द्र शुक्ल को रोहित पाण्डेय स्मृति पत्रकारिता सम्मान से सम्मानित किया गया।
टैग्स