होम / मीडिया फोरम / 'मीडिया में इस साल कंटेंट निभाएगा बड़ी भूमिका'
'मीडिया में इस साल कंटेंट निभाएगा बड़ी भूमिका'
सुनील बुच चीफ बिजनेस ऑफिसर जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
चीफ बिजनेस ऑफिसर
जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड
नए साल का आगमन हो चुका है। ऐसे में जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) के चीफ बिजनेस ऑफिसर सुनील बुच ने पिछले साल क्या खोया पाया से लेकर ब्रॉडकास्ट स्पेस को वर्ष 2017 से क्या उम्मीद हैं, को लेकर आलेख लिखा है। वर्ष 2016 में सोशल मीडिया तेजी से आगे बढ़ा है। इसमें कुछ उल्लेखनीय पहल जैसे पोकेमॉन गो (Pokemon Go) भी हुईं जिसने लोगों को काफी आकर्षित किया। इसके अलावा वॉट्सएप (WhatsApp) ने विडियो कॉलिंग की सुविधा प्रदान की। गूगल ने ‘Duo’ और ‘Allo’ लॉन्च किया, वहीं फेसबुक ने ‘360° photograph’ और ‘video upload’ लॉन्च किया। विभिन्न बिजनेस मॉडल और नई टेक्नोलॉजी के साथ टेलिविजन भी अपना स्वरूप बदल रहा है।
सोशल मीडिया का क्षेत्र भी काफी व्यापक हो गया है और यह अपने टार्गेट ऑडियंस में अपनी पकड़ बना रहा है। ब्रैंड्स को भी आज के समय में विभिन्न सोशल प्लेटफार्म पर लगातार अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की जरूरत है। ऐसे में किसी ब्रैंड को खुद को स्थापित करना और अपनी पहचान बनाना काफी महत्वपूर्ण होगा। यदि हम 2017 की बात करें तो देश में इस साल निश्चित रूप से कंटेंट का प्रभाव दिखाई देगा। इसमें सोशल कंटेंट की एक महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
जैसा कि आजकल सोशल मीडिया काफी छाया हुआ है और यदि मौका दिया जाए तो सोशल मीडिया यूजर्स ब्रैंड के कंटेंट को तैयार करने में मदद भी करेंगे। स्मार्ट फोन्स, लाइव स्ट्रीमिंग एप्स, इंटरनेट कनेक्टिविटी और सोशल नेटवर्किंग ने टेलिविजन देखने का नजरिया ही बदल दिया है अर्थात अब कंटेंट को कहीं पर भी, कभी भी और किसी भी डिवाइस पर भेजा जा सकता है।
खास कंटेंट (specific content) को शेयर करने के लिए सोशल मीडिया पर एक्टिव ग्रुप्स काफी अच्छी जगह है, क्योंकि इन ग्रुप्स के मेंबर्स अपनी-अपनी पसंद के अनुसार इन्हें तैयार करते हैं। ‘Zindagi’ के द्वारा हम अपने टार्गेट ऑडियंस (target audience) तक अपनी पहुंच बनाने के लिए लगातार प्लानिंग कर रहे हैं। आज की ‘tech savvy’ जनरेशन बड़े पैमाने पर जागरूकता फैलाने का काम करती है क्योंकि वे इसे अपने दोस्तों और पारिवारिक ग्रुप्स में शेयर कर देते हैं। यदि आपका मित्र कोई चीज आपसे शेयर करता है तो आप किसी ब्रैंड की तुलना में उसे पहले देखना पसंद करेंगे। ऐसे सोशल प्लेटफार्म को ‘टार्गेट’ कंटेंट को बढ़ाने की जरूरत है। कई विलय (mergers) से इस पर काफी प्रभाव पड़ेगा जैसे फेसबुक ने वॉट्सएप और इंस्ट्राग्राम को खरीद लिया है। ‘Twitter’ ने ‘Periscope’ को और खरीद लिया है और ‘Google’ के पास’ YouTube’ है।
इस साल तीन अक्टूबर को Zindagi ने अपने कुछ प्राइमटाइम को Periscope पर लाइव किया। इससे दर्शकों को इंटरनेट के जरिये लाइव शो के साथ ही कभी भी और कहीं भी शो देखने की आजादी मिली। इसके अलावा चैनल ने विभिन्न माध्यमों पर इसको लेकर कैंपेन भी चलाए। आज कंज्यूमर अपना 80 प्रतिशत समय अपने मोबाइल पर दे रहे हैं। ऐसे में मोबाइल यूजर्स पर फोकस करने की जरूरत है। ‘Zindagi’ और ‘Tata Sky’ द्वारा शुरू किए गए कंटेस्ट (contest) जीतने वाले को तुर्की की मुफ्त यात्रा करने का मौका मिलेगा, इसके अलावा विजेताओं को तुर्की के अभिनेता से मुंबई में मिलने का मौका भी मिल सकता है। इस दिशा में भी काम चल रहा है।
सुनील बुच के पूरे आर्टिकल को आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते है।
http://www.exchange4media.com/tv/guest-column2017-will-surely-see-content-evolution-in-india-with-social-surround-playing-a-key-rolesunil-buch-zeel_67206.html समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।टैग्स