होम / मीडिया फोरम / 'इंडिया न्यूज' ने 19 डॉक्टर्स को को किया सम्मानित...
'इंडिया न्यूज' ने 19 डॉक्टर्स को को किया सम्मानित...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। दिल्ली के ललित होटल में हाल ही में ‘इंडिया न्यूज’ ने हेल्थ अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया, जिसमें देश भर के कुल 19 डॉक्टर्स को स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने ‘इंडिया न्यूज हेल्थ अवॉर्ड्स’ से सम्मानित किया। .
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
दिल्ली के ललित होटल में हाल ही में ‘इंडिया न्यूज’ ने हेल्थ अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया, जिसमें देश भर के कुल 19 डॉक्टर्स को स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने ‘इंडिया न्यूज हेल्थ अवॉर्ड्स’ से सम्मानित किया। .
इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह भी मौजूद थे।
बता दें कि इंडिया न्यूज ने पहली बार हेल्थ अवॉर्ड्स का आयोजन किया है और पहली बार ही राष्ट्रीय स्तर पर इस प्रकार के समारोह का आयोजन किया गया है, जिसमें चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले डॉक्टर्स को सम्मानित किया गया है।
इस पहल के बारे में आईटीवी नेटवर्क (iTV Network) के फाउंडर और प्रमोटर कार्तिकेय शर्मा ने कहा ‘इंडिया न्यूज’ की तरफ से मैं हेल्थ अवॉर्ड जीतने वाले सभी विजेताओं का धन्यवाद अदा करता हूं। यह हमारे लिए काफी फख्र की बात है कि स्वस्थ समाज की स्थापना के लिए डॉक्टर्स अपना असाधारण योगदान देने में जुटे हुए हैं।’
इसके बाद कार्तिकेय शर्मा ने कहा, ‘इंडिया न्यूज हेल्थ अवॉर्ड डाक्टरों व हेल्थकेयर इंडस्ट्री से जुड़े ऐसे लोगों को दिया जाता है जो लोगों की भलाई के लिए सतत रूप से काम कर रहे हैं। हमारे लिए यह काफी सौभाग्य की बात है कि हमें ऐसे लोगों को पुरस्कार देने का मौका मिला है जो समाज में असाधारण काम कर रहे हैं।’
इन डॉक्टर्स को किया गया सम्मानित
डॉक्टर पुरुषोत्त्म लाल को कार्डियोलॉजी में उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया
डॉक्टर बिंदू गर्ग और डॉक्टर जयेश अमीन को इनफर्टीलिटी (बांझपन) के उपचार में उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया
डॉक्टर अनंत सिन्हा को कॉस्मेटिक और रिकन्सट्रक्टिव में उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया
डॉक्टर रिच फील को हेयर केयर में उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया
डॉक्टर कृष्णन चघ और डॉक्टर रवि मलिक को बाल चिकित्सा में उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया
डॉक्टर अशोक खुराना को रेडियोलॉजी में उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया
डॉक्टर तरुण गिरोटी को ओरल एंड डेंटल हेल्थ में उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया
डॉक्टर अंकित गुप्ता को यंग अपकमिंग मेडिकल इंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया
डॉक्टर मनीष बैजल को बैरिएट्रिक सर्जरी में उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया
डॉक्टर पंकज चतुर्वेदी को ऑन्कोलॉजी में उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया
डॉक्टर अर्चना पाटिल को रूरल हेल्थ केयर में उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया
डॉक्टर पुनीत अग्रवाल को न्यूलोलॉजी में उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया
डॉक्टर के के तलवार को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया
डॉक्टर एमएस बसु को आयुर्वेदिक नेत्र विज्ञान में उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया
डॉक्टर कैलाश शर्मा को एकेडमिक्स में उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया
डॉक्टर धर्मिंदर नागर को मेडिकल इंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया
क्वेस्ट डायग्नोस्टिक्स (Quest Diagnostics) को मिला पैथोलॉजी में उत्कृष्टता का अवॉर्ड
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स