होम / मीडिया फोरम / दर्शक के एक मैसेज से यूं बदल गई न्यूज एंकर की जिंदगी

दर्शक के एक मैसेज से यूं बदल गई न्यूज एंकर की जिंदगी

न्यूज एंकर को लेकर कई बार आप तरह-तरह की खबरें पढ़ते रहते हैं। यहां एक ऐसी खबर है, जिसे शायद ही आपने कभी पढ़ा या सुना हो

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

न्यूज एंकर को लेकर कई बार आप तरह-तरह की खबरें पढ़ते रहते हैं। यहां एक ऐसी खबर है, जिसे शायद ही आपने कभी पढ़ा या सुना हो। दरअसल, अमेरिका की एक एंकर को एक ऐसा मैसेज मिला, जिसकी वजह से उनकी जान बच गई।

अमेरिका के मशहूर टीवी चैनल WFLA में काम करने वाली एंकर-प्रेसेंटर विक्टोरिया प्राइस ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर अपनी एक कहानी बताई, जोकि हैरान करने वाली थी। एंकर ने बताया कि वे रोज की तरह अपना शो होस्ट कर रहीं थीं। शो एयर होने के कुछ ही देर बार उन्हें एक दर्शक ने ई-मेल के जरिए एक मैसेज भेजा कि उन्होंने मेरी गर्दन पर एक गांठ देखी। उन्होंने कहा कि ये गांठ बिल्कुल वैसी ही है, जैसी उनको थी।

विक्टोरिया ने बताया कि इस दर्शक ने ईमेल में लिखा था- 'हैलो, मैंने अभी-अभी आपकी न्यूज रिपोर्ट देखी। मुझे आपकी गर्दन पर दिख रही गांठ को देखकर चिंता हो रही है। प्लीज अपना थायराइड चेक कराइए। ये देखकर मुझे अपनी गर्दन की गांठ याद आ गई। मेरी गांठ कैंसर वाली निकली थी। सतर्क रहिए।' उन्होंने बताया कि मुझे ये गांठ नजर नहीं आती थी इसलिए मैंने जवाब में लिखा था कि मुझे तस्वीर में कोई गांठ नहीं दिख रही है और वे चाहे तो इस बारे में और विस्तार से कुछ बता सकते हैं। बाद में इस दर्शक ने उन्हें एक स्क्रीन शॉट भेजा, जिसमें ये हल्की सी नजर आ रही थी।

मेल के जरिए दर्शक ने उन्हें जल्द से जल्द डॉक्टर को दिखाने की सलाह दी थी। पहले एंकर ने इस मैसेज पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन फिर अपने शक को दूर करने के लिए डॉक्टर से मिलने के लिए चलीं गयीं। एंकर ने जब टेस्ट कराया तो उन्हें कैंसर (Cancer) होने की पुष्टि हुई।

विक्टोरिया ने ट्विटर पर बताया कि ये उस समय आसानी से नहीं नजर आती थी। मैंने जब ध्यान दिया तब जाकर ये नजर आई। इस स्क्रीनशॉट में आप और ठीक तरह से देख सकते हैं। इस बारे में अभी और पता कर रही हूं, लेकिन डॉक्टर ने कहा है कि ट्यूमर मेरे थायराइड के बीच में है। ये ग्लैंड्स को आगे और ऊपर की तरफ धकेल रहा है, इसलिए थोड़ा बाहर निकला हुआ दिख रहा है। विक्टोरिया ने बताया कि ट्यूमर निकालने के लिए जल्द उनका एक ऑपरेशन होगा।'

अब ये एंकर इस दर्शक को दिल से शुक्रिया कह रहीं हैं। फिलहाल विक्टोरिया इलाज कराने के लिए मेडिकल लीव पर हैं।

विक्टोरिया ने इंस्टाग्राम पोस्ट में उस दर्शक का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, ‘मैं हमेशा उस महिला की शुक्रगुजार रहूंगी, जिन्होंने मुझे लिखने का कष्ट उठाया। वो मुझे व्यक्तिगत तौर पर बिल्कुल नहीं जानती थीं। उन्हें ये बताने की जरूरत नहीं थी, लेकिन फिर भी उन्होंने बताया। इसी का मतलब है किसी का आपके साथ होना। है ना?’  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

"8 On Your Side" isn't just a catchphrase at @wfla. It’s our cornerstone. But the roles recently reversed when I found a viewer on MY side, and I couldn't be more grateful. As a journalist, it's been full throttle since the pandemic began. Never-ending shifts in a never-ending news cycle. Adjusting to remote workflows and in my case, taking on a new investigative role. We were covering the most important health story in a century, but my own health was the farthest thing from my mind. Until a viewer emailed me last month. She saw a lump on my neck. Said it reminded her of her own. Hers was cancer. Turns out, mine is too. COVID created some diagnostic delays but I'll finally be undergoing surgery this Monday to remove the tumor, my thyroid, and a couple of the nearby lymph nodes. Doctor says it's spreading, but not too much, and we're hopeful this will be my first and last procedure. Had I never received that email, I never would have called my doctor. The cancer would have continued to spread. It's a scary and humbling thought. I will forever be thankful to the woman who went out of her way to email me, a total stranger. She had zero obligation to, but she did anyway. Talk about being on your side, huh? The world is a tough place these days. Don't forget to take care of yourself. Take care of each other. Love y'all and see you soon. VP ?

A post shared by victoria price (@victoriapricetv) on

 


टैग्स न्यूज एंकर कैंसर गला
सम्बंधित खबरें

जियोस्टार में सानिया फ़ज़ल की नई पारी : बनीं क्रिएटिव डायरेक्टर

सानिया फ़ज़ल ने जियोस्टार में क्रिएटिव डायरेक्टर – ब्रांड सॉल्यूशंस, कंटेंट पार्टनरशिप्स और ब्रांडेड कंटेंट के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। वह रणनीतिक साझेदारी व ब्रांड कहानी को नई दिशा देंगी।

1 day ago

नर्मदा प्रसाद उपाध्याय और अतुल तारे को मिला हिन्दी गौरव अलंकरण 2026

साहित्यकार संध्या राणे के कविता संग्रह ‘शुभम् करोति’ का लोकार्पण भी हुआ। इस अवसर पर अरविंद तिवारी, पुरुषोत्तम दुबे, योगेन्द्रनाथ शुक्ल, डॉ. पद्मा सिंह, जयंत भिसे, हरेराम वाजपेयी उपस्थित रहे।

1 day ago

इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘भाषा’ खंड का शुभारंभ: मातृभाषाओं को समर्पित नई पहल

इंडिया हैबिटेट सेंटर ने ‘भाषा’ नामक विशेष खंड की शुरुआत की। यह पहल भारतीय भाषाओं के साहित्य को एक स्थान पर उपलब्ध कराकर भाषाई विविधता के संरक्षण और प्रसार को समर्पित है।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

2 days ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

2 days ago


बड़ी खबरें

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

4 hours ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

4 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

57 minutes ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

38 minutes ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

4 hours ago