होम / मीडिया फोरम / नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार और प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के फाउंडर मेंबर विश्वबंधु गुप्ता
नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार और प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के फाउंडर मेंबर विश्वबंधु गुप्ता
विश्वबंधु गुप्ता कई वर्षों तक कांग्रेस की दिल्ली इकाई में वरिष्ठ पद पर रहे थे और उन्होंने कांग्रेस के कई चुनावी अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाई थी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
जाने-माने पत्रकार और पूर्व सांसद विश्वबंधु गुप्ता का रविवार की शाम निधन हो गया। वह 94 साल के थे। परिजनों और करीबियों की मौजूदगी में लोधी रोड स्थित श्मशाम घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (Press Club of India) के फाउंडर मेंबर विश्वबंधु गुप्ता वरिष्ठ कांग्रेसी के साथ ‘तेज' और 'सन' अखबार के एडिटर भी थे। वह ‘ऑल इंडिया न्यूजपेपर एडिटर्स कॉन्फ्रेंस’ (AINEC) के अध्यक्ष भी थे। विश्वबंधु गुप्ता कई वर्षों तक कांग्रेस की दिल्ली इकाई में वरिष्ठ पद पर रहे थे और उन्होंने कांग्रेस के कई चुनावी अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाई थी।
विश्वबंधु गुप्ता के निधन पर कई जाने-मानी हस्तियों ने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी है। वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री आलोक मेहता ने विश्वबंधु गुप्ता को श्रद्धांजलि देते हुए बताया, ‘विश्वबंधु जी मुझे सुबह के समय मैसेज किया करते थे। पिछले साल अप्रैल में उन्होंने मुझे अपनी फिलॉसफी भेजी थी। इस साल अप्रैल तक भी मुझे उन्होंने मैसेज भेजे थे। पिछली बार उन्होंने अपना नंबर भेजते हुए कहा था कि यदि किसी को जरूरत है तो वह उनसे संपर्क कर सकता है। वह काफी दयालु और सज्जन व्यक्ति थे। उनके निधन से मैं बहुत दुखी हूं। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।’
Very sad to learn about the peaceful demise of Shri Vishvabandhu Gupta, editor Tej and Sun and president AIINEC & ex- Member of Parliament from Congress . We pray God give peace to his soul .My condolences to Gupta Parivar. ओम् शांति ।
— Alok Mehta (@alokmehtaeditor) June 22, 2020
टैग्स आलोक मेहता विश्वबंधु गुप्ता तेज सन अखबार