होम / मीडिया फोरम / लापता पत्रकार का शव जंगल में मिला, सिर कुचलकर की गई हत्या

लापता पत्रकार का शव जंगल में मिला, सिर कुचलकर की गई हत्या

पत्रकारों पर हमलों की घटनाओं में एक मामला और जुड़ गया है। यह मामला मध्य प्रदेश का है, जहां पर कुछ बदमाशों ने युवा पत्रकार सैयद आदिल वहाब की हत्या कर दी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

पत्रकारों पर हमलों की घटनाओं में एक मामला और जुड़ गया है। यह मामला मध्य प्रदेश के भोपाल का है, जहां पर कुछ बदमाशों ने युवा पत्रकार सैयद अब्दुल वहाब की हत्या कर दी। उनका शव जंगल में पड़ा मिला।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक निजी न्यूज चैनल में रिपोर्टर वहाब (35) रविवार की दोपहर घर से आफिस जाने के लिए निकले थे। देर रात तक वहाब के घर न आने से परिजन चिंतित हो गए। पहले उन्होंने अपने स्तर पर तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। वहाब का फोन भी बंद आ रहा था। इसके बाद परिजनों ने उनकी गुमशुदगी अशोका गार्डन थाने में कराई थी।

करीब 12 घंटे बाद संदिग्ध परिस्थितियों में वहाब का शव सूखी सेवनिया इलाके के पास स्थित जंगल में मिला। वहाब का सिर कुचला हुआ था। पुलिस आशंका जता रही है कि वहाब की हत्या कहीं और करने के बाद बदमाशों ने शव को जंगल में फेंक दिया। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

पुलिस का कहना है कि वहाब का शव बरखेड़ी में एक गोशाला के पास मिला था। उनके सिर को किसी भारी चीज से कुचला गया था। शव के आसपास कुछ नहीं मिला। न तो वहां कोई गाड़ी थी और ना ही कुछ और। कपड़ों की मदद से वहाब की शिनाख्त की गई। वहाब की हत्या के बाद शव वहां फेंका गया है।


टैग्स पत्रकार की हत्या सैयद आदिल वहाब
सम्बंधित खबरें

जियोस्टार में सानिया फ़ज़ल की नई पारी : बनीं क्रिएटिव डायरेक्टर

सानिया फ़ज़ल ने जियोस्टार में क्रिएटिव डायरेक्टर – ब्रांड सॉल्यूशंस, कंटेंट पार्टनरशिप्स और ब्रांडेड कंटेंट के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। वह रणनीतिक साझेदारी व ब्रांड कहानी को नई दिशा देंगी।

2 days ago

नर्मदा प्रसाद उपाध्याय और अतुल तारे को मिला हिन्दी गौरव अलंकरण 2026

साहित्यकार संध्या राणे के कविता संग्रह ‘शुभम् करोति’ का लोकार्पण भी हुआ। इस अवसर पर अरविंद तिवारी, पुरुषोत्तम दुबे, योगेन्द्रनाथ शुक्ल, डॉ. पद्मा सिंह, जयंत भिसे, हरेराम वाजपेयी उपस्थित रहे।

2 days ago

इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘भाषा’ खंड का शुभारंभ: मातृभाषाओं को समर्पित नई पहल

इंडिया हैबिटेट सेंटर ने ‘भाषा’ नामक विशेष खंड की शुरुआत की। यह पहल भारतीय भाषाओं के साहित्य को एक स्थान पर उपलब्ध कराकर भाषाई विविधता के संरक्षण और प्रसार को समर्पित है।

2 days ago

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

3 days ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

3 days ago


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

20 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

19 hours ago

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

18 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

23 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

23 hours ago