होम / मीडिया फोरम / महिला पत्रकार से दुर्व्यवहार करने पर पुलिस ने अभिनेता सुरेश गोपी को किया तलब

महिला पत्रकार से दुर्व्यवहार करने पर पुलिस ने अभिनेता सुरेश गोपी को किया तलब

केरल के कोझिकोड जिले में एक प्रेस मीटिंग के दौरान महिला पत्रकार से अभद्र व्यवहार करने के आरोप में पुलिस ने बीजेपी नेता और फिल्म स्टार सुरेश गोपी को तलब किया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

केरल के कोझिकोड जिले में एक प्रेस मीटिंग के दौरान महिला पत्रकार से अभद्र व्यवहार करने के आरोप में पुलिस ने बीजेपी नेता और फिल्म स्टार सुरेश गोपी को तलब किया है। इस मामले में अभिनेता सुरेश गोपी 15 नवंबर को कोझिकोड शहर के नादक्कवु पुलिस स्टेशन में जांच अधिकारी के सामने पेश होंगे।

10 नवंबर को पुलिस ने अभिनेता को एक नोटिस जारी कर 18 नवंबर के भीतर जांच अधिकारी के सामने पेश होने को कहा था। शिकायतकर्ता और गवाहों के बयान दर्ज करने सहित प्रारंभिक जांच प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने उन्हें नोटिस भेजा था। पुलिस ने विस्तृत जांच के लिए वीडियो फुटेज भी जुटा लिए हैं। 

नदक्कावू पुलिस ने एक स्थानीय टेलीविजन चैनल में काम करने वाली महिला पत्रकार की शिकायत के आधार पर पिछले महीने के अंत में मामला दर्ज किया था। महिला ने शहर के पुलिस आयुक्त के पास घटना का एक वीडियो के साथ शिकायत दर्ज कराई थी, जिन्होंने इसे आगे की कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस स्टेशन को सौंप दिया था। भाजपा के पूर्व राज्यसभा सदस्य उस समय मुश्किल में फंस गए जब एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया, जिसमें वह मीडिया से बातचीत के दौरान पत्रकार के कंधे पर हाथ रखे नजर आए थे। महिला पत्रकार तो हट गईं, लेकिन सुरेश गोपी ने दोबारा यही बात दोहराई, जोकि वीडियो फुटेज में साफ देखा जा सकता है।  

इस वीडियो के वायरल होने के बाद विभिन्न वर्गों ने अभिनेता से नेता बने सुरेश गोपी से इस मामले में बिना शर्त माफी की मांग की थी, जिसके बाद अभिनेता ने माफी मांगते हुए कहा था कि उन्होंने अपने जीवन में कभी भी मंच पर या मंच के बाहर किसी का अपमान नहीं किया है और यदि उनके व्यवहार से उन्हें (महिला पत्रकार) कोई मानसिक पीड़ा हुई है तो वह उनसे माफी मांगते हैं।

सुरेश गोपी ने कहा कि उन्होंने अन्य मीडियाकर्मियों की मौजूदगी में महिला पत्रकार के साथ स्नेहपूर्वक व्यवहार किया। राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित गोपी ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘लेकिन, मेरी राय में वह उसके बारे में जो भी महसूस करती हैं उसका सम्मान किया जाना चाहिए। अगर उन्हें बुरा लगा या किसी भी तरह से मानसिक तनाव हुआ तो मैं माफी मांगता हूं…।’

माफी के बाद भी लोगों की राय थी कि उनका व्यवहार अनपयुक्त था।


टैग्स महिला पत्रकार फिल्म स्टार सुरेश गोपी
सम्बंधित खबरें

सुप्रीम कोर्ट से वरिष्ठ पत्रकार आशीष दवे के खिलाफ दर्ज FIR रद्द, पुलिस को फटकार

जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने आशीष दवे के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करते हुए कहा कि जांच अधिकारी को शिकायत दर्ज करने से पहले आरोपों की प्राथमिक जांच करनी चाहिए थी।

7 hours ago

आईआईएमसी प्रोफेसर डॉ. सौमित्र को हाईकोर्ट से राहत : एससी-एसटी केस खारिज

बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर बेंच ने आईआईएमसी प्रोफेसर डॉ. अनिल कुमार सौमित्र के खिलाफ दर्ज एससी-एसटी कानून का मामला खारिज किया। अदालत ने कहा, यह प्रशासनिक विवाद था।

1 day ago

ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट को राइट्स इश्यू की मंजूरी, शेयर पूंजी बढ़ाने का प्रस्ताव भी पास

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने शेयर बाजार को दो अहम जानकारियां दी हैं।

1 day ago

पत्रिका समूह के डिप्टी एडिटर भुवनेश जैन को महाराणा मेवाड़ सम्मान

महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउंडेशन ने वर्ष 2026 के 42वें राज्य स्तरीय अलंकरणों की घोषणा की। भुवनेश जैन सहित विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट प्रतिभाओं को 15 मार्च को सिटी पैलेस में सम्मानित किया जाएगा।

2 days ago

राणा यशवंत जी, पत्रकारिता भी आज शर्मिंदा है : विवेक त्रिपाठी

आपसे और इस चैनल में काम करने वाले तमाम साथियों से मेरा निवेदन है तत्काल संस्थान छोड़ दें। बाकी पत्रकार साथियों से निवेदन है कि वो इस चैनल में कतई नौकरी न करें।

3 days ago


बड़ी खबरें

NDTV से शुभांकर मिश्रा ने अलग होने का लिया फैसला

डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बड़ी पहचान बना चुके शुभांकर मिश्रा ने अब NDTV इंडिया से इस्तीफा दे दिया है। 'समाचार4मीडिया' के विश्वसनीय सूत्रों ने इस खबर की पुष्टि कर दी है।

9 hours ago

हिंदी दैनिक 'स्वदेश ज्योति' में वरिष्ठ पत्रकार दीपक उपाध्याय बने सलाहकार संपादक

देश के वरिष्ठ पत्रकार दीपक उपाध्याय ने हिंदी दैनिक 'स्वदेश ज्योति' में सलाहकार संपादक के तौर पर जिम्मेदारी संभाल ली है।

9 hours ago

सुप्रीम कोर्ट से वरिष्ठ पत्रकार आशीष दवे के खिलाफ दर्ज FIR रद्द, पुलिस को फटकार

जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने आशीष दवे के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करते हुए कहा कि जांच अधिकारी को शिकायत दर्ज करने से पहले आरोपों की प्राथमिक जांच करनी चाहिए थी।

7 hours ago

न्यूज24 में रुपाली फर्नांडिस बनीं COO, संभालेंगी ब्रॉडकास्ट व डिजिटल ऑपरेशंस

BAG नेटवर्क ने बड़ी घोषणा करते हुए रुपाली फर्नांडिस को न्यूज24 ब्रॉडकास्ट इंडिया लिमिटेड का नया चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) नियुक्त किया है

1 day ago

e4m ऑटोमोटिव मार्केटिंग अवॉर्ड्स 2026 का भव्य आयोजन, देखें विजेताओं की लिस्ट

ऑटोमोबाइल मार्केटिंग की दुनिया में शानदार काम करने वालों को सम्मानित करने के लिए आयोजित e4m ऑटोमोटिव मार्केटिंग अवॉर्ड्स का दूसरा संस्करण शुक्रवार, 27 फरवरी को नई दिल्ली में आयोजित किया गया।

1 day ago