होम / मीडिया फोरम / हॉकी विश्व कप कवर करने भारत आए पत्रकार के साथ हुआ ये हादसा

हॉकी विश्व कप कवर करने भारत आए पत्रकार के साथ हुआ ये हादसा

FIH हॉकी विश्व कप 2023 ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर और राउरकेला में 13 से 29 जनवरी के बीच खेला जा रहा है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

FIH हॉकी विश्व कप 2023 ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर और राउरकेला में 13 से 29 जनवरी के बीच खेला जा रहा है। ऐसे में इन जगहों के सौंदर्यीकरण के लिए काफी पैसा खर्च किया गया है। लेकिन इस बीच एक ऐसी खबर आयी है, जो शर्मसार करती है। दरअसल, पुरुष हॉकी विश्व कप को कवर करने के लिए भुवनेश्वर आया एक विदेशी फोटो पत्रकार बुधवार को राज्य की राजधानी में एक खुले नाले में गिर गया और उनके पैर में चोट लग गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पत्रकार कोरिया का रहने वाले है, जो शहर के दमदुमा इलाके में सड़क किनारे एक स्टॉल पर चाय पीने के दौरान खुले नाले में गिर गया और उसके पैर की हड्डी टूट गई। यह हादसा तब हुआ, जब स्टॉल पर चाय पीने के बाद फोटो जर्नलिस्ट चाय स्टॉल पर महिला की तस्वीर ले रहा था, तभी फिसलकर खुले नाले में गिर गया, जिसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

इस घटना के बाद, ओडिशा सरकार और भुवनेश्वर नगर निगम की आलोचना शुरू हो गई, क्योंकि यह घटना ऐसे समय पर सामने आयी है, जब राज्य सरकार प्रतिष्ठित हॉकी विश्व कप की मेजबानी के लिए शहर के सौंदर्यीकरण पर भारी मात्रा में पैसा खर्च किया है।

बता दें कि पिछले साल भुवनेश्वर में खुले नाले में गिरने से एक स्कूली छात्र की मौत हो गई थी।

 राजधानी में शहर में एक खुले नाले में गिरने के बाद एक विदेशी फोटो पत्रकार के घायल होने के बाद बुनियादी नागरिक सुविधाओं की कमी सामने आई। 


टैग्स पत्रकार कोरिया हॉकी विश्वकप
सम्बंधित खबरें

राणा यशवंत जी, पत्रकारिता भी आज शर्मिंदा है : विवेक त्रिपाठी

आपसे और इस चैनल में काम करने वाले तमाम साथियों से मेरा निवेदन है तत्काल संस्थान छोड़ दें। बाकी पत्रकार साथियों से निवेदन है कि वो इस चैनल में कतई नौकरी न करें।

29 minutes ago

जियोस्टार में सानिया फ़ज़ल की नई पारी : बनीं क्रिएटिव डायरेक्टर

सानिया फ़ज़ल ने जियोस्टार में क्रिएटिव डायरेक्टर – ब्रांड सॉल्यूशंस, कंटेंट पार्टनरशिप्स और ब्रांडेड कंटेंट के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। वह रणनीतिक साझेदारी व ब्रांड कहानी को नई दिशा देंगी।

2 days ago

नर्मदा प्रसाद उपाध्याय और अतुल तारे को मिला हिन्दी गौरव अलंकरण 2026

साहित्यकार संध्या राणे के कविता संग्रह ‘शुभम् करोति’ का लोकार्पण भी हुआ। इस अवसर पर अरविंद तिवारी, पुरुषोत्तम दुबे, योगेन्द्रनाथ शुक्ल, डॉ. पद्मा सिंह, जयंत भिसे, हरेराम वाजपेयी उपस्थित रहे।

2 days ago

इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘भाषा’ खंड का शुभारंभ: मातृभाषाओं को समर्पित नई पहल

इंडिया हैबिटेट सेंटर ने ‘भाषा’ नामक विशेष खंड की शुरुआत की। यह पहल भारतीय भाषाओं के साहित्य को एक स्थान पर उपलब्ध कराकर भाषाई विविधता के संरक्षण और प्रसार को समर्पित है।

2 days ago

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

3 days ago


बड़ी खबरें

राणा यशवंत जी, पत्रकारिता भी आज शर्मिंदा है : विवेक त्रिपाठी

आपसे और इस चैनल में काम करने वाले तमाम साथियों से मेरा निवेदन है तत्काल संस्थान छोड़ दें। बाकी पत्रकार साथियों से निवेदन है कि वो इस चैनल में कतई नौकरी न करें।

29 minutes ago

DNPA कॉन्क्लेव में बोले अश्विनी वैष्णव- कंटेंट की जवाबदेही से नहीं बच सकते प्लेटफॉर्म्स

दिल्ली में आयोजित डीएनपीए (डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन) कॉन्क्लेव में डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया पर खुलकर चर्चा हुई।

5 hours ago

DNPA कॉन्क्लेव 2026: ग्लोबल लीडर्स ने AI के असर व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर की चर्चा

डिजिटल न्यूज़ पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में मीडिया, टेक्नोलॉजी और पॉलिसी से जुड़े बड़े लीडर्स ने हिस्सा लिया और तेजी से बदलते डिजिटल दौर में पत्रकारिता के भविष्य पर खुलकर चर्चा की।

6 hours ago

राणा यशवंत ने इस फैसले को बताया अपने जीवन की भयंकर भूल, कही ये बात

हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज इंडिया’ के सीईओ और एडिटर-इन-चीफ राणा यशवंत व चेयरमैन शैलेंद्र शर्मा के बीच विवाद की खबरें सामने आई हैं।

37 minutes ago

DNPA कॉन्क्लेव 2026: टेक्नोलॉजी और रेगुलेशन के दौर में डिजिटल मीडिया का नया रोडमैप

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) की चेयरपर्सन और मनोरमा ऑनलाइन की सीईओ मरियम मैमन मैथ्यू ने गुरुवार को DNPA कॉन्क्लेव की शुरुआत की।

6 hours ago