होम / मीडिया फोरम / पत्रकार पर जानलेवा हमले के मामले में अब जागी पुलिस, उठाया ये कदम
पत्रकार पर जानलेवा हमले के मामले में अब जागी पुलिस, उठाया ये कदम
अस्पताल में भर्ती पत्रकार की हालत में पहले से है सुधार
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
छत्तीसगढ़ में पत्रकार अभिषेक झा पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने घटना के दो दिन बाद कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को जिन सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें मधुबन बार के मैनेजर के साथ तीन कर्मचारी और तीन अन्य लोग शामिल हैं। पुलिस ने सातों आरोपियों के खिलाफ मारपीट व बलवे का केस दर्ज किया है। वहीं, निजी अस्पताल में भर्ती अभिषेक झा की हालत पहले से बेहतर है।
इस मामले में रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष दामू अम्बेडारे के नेतृत्व में कई पत्रकार बुधवार को रायपुर एसएसपी आरिफ शेख हुसैन और जिला कलेक्टर एस भारतीदासन से मिले थे और ज्ञापन देकर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किए जाने की मांग उठाई थी। गौरतलब है कि कई चैनलों और अखबारों में काम कर चुके वेब जर्नलिस्ट अभिषेक झा पर मंगलवार की रात रायपुर में शराब के नशे में चूर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया था और गंभीर हालत में बीच सड़क पर छोड़कर फरार हो गए थे।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कीजिए
टैग्स पत्रकार पर हमला अभिषेक झा रायपुर