होम / मीडिया फोरम / नोएडा के Twin Towers मामले में चित्रा त्रिपाठी ने की गंभीर टिप्पणी, उठाया यह बड़ा सवाल

नोएडा के Twin Towers मामले में चित्रा त्रिपाठी ने की गंभीर टिप्पणी, उठाया यह बड़ा सवाल

दिल्ली से सटे नोएडा सेक्टर 93ए में बने सुपरटेक ट्विन टावर्स को सर्वोच्च अदालत ने एक साल पहले अवैध करार दिया था। अब आखिरकार 28 अगस्त को इन ट्विन टावर को ढहाया जाएगा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

दिल्ली से सटे नोएडा सेक्टर 93ए में बने सुपरटेक ट्विन टावर्स को सर्वोच्च अदालत ने एक साल पहले अवैध करार दिया था। इस मामले में नोएडा अथॉरिटी के भ्रष्टाचार में लिप्त होने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी की थी और इन्हें गिराने के आदेश जारी किए थे। अब आखिरकार 28 अगस्त को इन ट्विन टावर्स को ढहाया जाएगा।

इस पूरे मामले को देखें तो 24 अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई है। आपको बता दें कि वर्ष 2021 में एक हाई लेवल एसआईटी का गठन हुआ, जिसने जांच के बाद शासन को अपनी रिपोर्ट सौंपी। इसके बाद चार अक्टूबर 2021 को इस रिपोर्ट के आधार पर नोएडा अथॉरिटी के 24 अधिकारी और कर्मचारियों पर एफआईआर की गई।

इसके अलावा सर्वोच्च न्यायालय ने ट्विन टावर्स में फ्लैट खरीदारों को बहुत बड़ी राहत दी है। उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि सुपरटेक के 40 मंजिला ट्विन टावर्स में घर खरीदारों को उनकी पूरी धनराशि वापस दी जाएगी। न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति एएस बोपन्ना और न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला की पीठ ने यह ऐतिहासिक निर्णय दिया है।

इस पूरे मामले पर हिंदी न्यूज चैनल ‘आजतक’ में एडिटर और सीनियर एंकर चित्रा त्रिपाठी ने गंभीर टिप्पणी की है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ' बहुमंजिला बिल्डिंग गिरने जा रही है और सब तमाशबीन हैं। जिन अधिकारियों के सामने बिल्डिंग बनी, जो इसके लिए दोषी हैं, उनके ख़िलाफ कोई कार्रवाई हुई क्या? जिनके आस पास घर हैं वो अपने पैसों पर दो दिन बाहर रहेंगे। क्यों भई?  और ट्विन टावर्स ध्वस्त होने के बाद का जो खतरा है, वो?

सीनियर एंकर चित्रा त्रिपाठी द्वारा किए इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं।


टैग्स आजतक चित्रा त्रिपाठी सुपरटेक ट्विन टावर नोएडा प्राधिकरण
सम्बंधित खबरें

जियोस्टार में सानिया फ़ज़ल की नई पारी : बनीं क्रिएटिव डायरेक्टर

सानिया फ़ज़ल ने जियोस्टार में क्रिएटिव डायरेक्टर – ब्रांड सॉल्यूशंस, कंटेंट पार्टनरशिप्स और ब्रांडेड कंटेंट के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। वह रणनीतिक साझेदारी व ब्रांड कहानी को नई दिशा देंगी।

1 day ago

नर्मदा प्रसाद उपाध्याय और अतुल तारे को मिला हिन्दी गौरव अलंकरण 2026

साहित्यकार संध्या राणे के कविता संग्रह ‘शुभम् करोति’ का लोकार्पण भी हुआ। इस अवसर पर अरविंद तिवारी, पुरुषोत्तम दुबे, योगेन्द्रनाथ शुक्ल, डॉ. पद्मा सिंह, जयंत भिसे, हरेराम वाजपेयी उपस्थित रहे।

1 day ago

इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘भाषा’ खंड का शुभारंभ: मातृभाषाओं को समर्पित नई पहल

इंडिया हैबिटेट सेंटर ने ‘भाषा’ नामक विशेष खंड की शुरुआत की। यह पहल भारतीय भाषाओं के साहित्य को एक स्थान पर उपलब्ध कराकर भाषाई विविधता के संरक्षण और प्रसार को समर्पित है।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

2 days ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

3 days ago


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

9 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

8 hours ago

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

7 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

12 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

12 hours ago