होम / मीडिया फोरम / नहीं रहीं सीनियर जर्नलिस्ट विभा कौल भट्ट
नहीं रहीं सीनियर जर्नलिस्ट विभा कौल भट्ट
एक दिन पहले हुई थी हार्ट सर्जरी, मुंबई के लीलावती अस्पताल में ली अंतिम सांस
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 months ago
वरिष्ठ पत्रकार विभा कौल भट्ट का निधन हो गया है। लंबे समय से 'एबीपी न्यूज' (ABP News) से जुड़ी हुईं विभा कौल भट्ट को हाल ही में मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां एक दिन पहले ही उनकी हार्ट सर्जरी हुई थी। इसके बाद अचानक उनकी हालत बिगड़ गई और मंगलवार को उनका निधन हो गया।
विभा कौल भट्ट पत्रकारिता जगत में लगभग 25 सालों से सक्रिय थीं। उन्होंने विशेष रूप से एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग में अपनी पहचान बनाई थी और 'सास-बहू और साजिश' जैसे लोकप्रिय प्रोग्राम के निर्माण और विश्लेषण में अहम योगदान दिया था।
विभा कौल के निधन की खबर आते ही मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। कई वरिष्ठ पत्रकारों, एंकरों और सहयोगियों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके पेशेवर समर्पण, सौम्य व्यवहार और ईमानदार पत्रकारिता को याद किया।
वरिष्ठ पत्रकार और ‘TAK’ चैनल्स के मैनेजिंग एडिटर मिलिंद खांडेकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर विभा कौल को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा है, ‘सुबह पता चला , अब तक यकीन नहीं हो रहा. विभा कौल भट्ट को विनम्र श्रद्धांजलि. ABP न्यूज़ के शो सास बहू और साज़िश की कर्ता धर्ता रहीं थीं. कल लीलावती अस्पताल में सर्जरी हुई थी, आज सुबह निधन हुआ।’
सुबह पता चला , अब तक यकीन नहीं हो रहा. विभा कौल भट्ट को विनम्र श्रद्धांजलि. ABP न्यूज़ के शो सास बहू और साज़िश की कर्ता धर्ता रहीं थीं. कल लीलावती अस्पताल में सर्जरी हुई थी, आज सुबह निधन हुआ ? pic.twitter.com/BKIVpTzcMn
— Milind Khandekar (@milindkhandekar) November 25, 2025
टैग्स