होम / मीडिया फोरम / ’ताज रत्न इंटरनेशनल’ अवार्ड से नवाजे गए वरिष्ठ पत्रकार सिराज कुरैशी
’ताज रत्न इंटरनेशनल’ अवार्ड से नवाजे गए वरिष्ठ पत्रकार सिराज कुरैशी
‘मन्नतें फाउंडेशन’ की ओर से आगरा के होटल क्रिस्टल सरोवर में आयोजित एक समारोह में उन्हें इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
पत्रकारिता व समाजसेवा में किए गए विशेष कार्य के लिए ‘इंडिया टुडे’ के वरिष्ठ पत्रकार सिराज कुरैशी को ‘ताज रत्न इंटरनेशनल’ अवार्ड से सम्मानित किया गया है। ‘मन्नतें फाउंडेशन’ की ओर से आगरा के होटल क्रिस्टल सरोवर में आयोजित एक समारोह में उन्हें इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में शहर की उन शख्सियतों के काम को सलाम किया गया, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अपने विशेष योगदान से समाज में अलग मुकाम हासिल किया है। अभिनेता सुरेंद्र पाल सिंह और समाजसेवी डॉ. विजय किशोर बंसल के मुख्य आतिथ्य में संस्था के अध्यक्ष गौरव धवन ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
फाउंडेशन संरक्षक डॉ. विजय किशोर बंसल ने बताया कि सम्मान समारोह का मकसद समाज में प्रशंसनीय कार्य कर रहे लोगो का मनोबल बढ़ाना है, ताकि भावी युवा पीढ़ी इनसे प्रेरित हो सके। बता दें कि पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम के लिए सिराज कुरैशी को अब तक तमाम अवॉर्ड्स मिल चुके हैं। उन्हें भारत सरकार द्वारा ‘कबीर पुरस्कार’ से भी सम्मानित किया जा चुका है।
टैग्स अवॉर्ड पुरस्कार सिराज कुरैशी ताज रत्न इंटरनेशनल अवार्ड