होम / मीडिया फोरम / नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार श्याम दुबे
नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार श्याम दुबे
सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में कराया गया था भर्ती
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
वरिष्ठ पत्रकार श्याम दुबे अब हमारे बीच नहीं रहे। शुक्रवार की रात जयपुर में उनका निधन हो गया। कोटा के किशोरपुरा मुक्तिधाम में शनिवार दोपहर उनका अंतिम संस्कार किया गया। दुबे ने बनारस व कोटा से शिक्षा पूरी कर पत्रकारिता की शुरआत की थी। बाद में उन्होंने जयपुर से ‘तथ्य भारती’ पाक्षिक पत्रिका का प्रकाशन शुरू किया।
करीब 15 साल से वे जयपुर में ही पत्रकारिता कर रहे थे। शुक्रवार की शाम अचानक सीने में दर्द की शिकायत पर परिजन उन्हें फोर्टिस अस्पताल लेकर ग्ए, जहां देर रात उनका निधन हो गया। श्याम दुबे के निधन के बाद परिजनों व रिश्तेदारों के साथ ही पत्रकारों में भी शोक व्याप्त है। पत्रकार बिरादरी ने उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की है।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कीजिए
टैग्स पत्रकार श्याम दुबे तथ्य भारती पत्रिका