होम / मीडिया फोरम / ‘अमर उजाला’ में समाचार संपादक डॉ. संजय सिसोदिया का निधन
‘अमर उजाला’ में समाचार संपादक डॉ. संजय सिसोदिया का निधन
करीब छह महीने पहले उनके पैंक्रियाज में कैंसर की पुष्टि हुई थी। पिछले चार दिनों से वह दिल्ली ‘एम्स’ में भर्ती थे, जहां शुक्रवार शाम करीब 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 months ago
वरिष्ठ पत्रकार और हिंदी दैनिक ‘अमर उजाला’ में समाचार संपादक डॉ. संजय सिसोदिया का निधन हो गया है। वह महज 49 साल के थे औऱ फिलहाल नोएडा में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार, करीब छह महीने पहले उनके पैंक्रियाज में कैंसर की पुष्टि हुई थी। पिछले चार दिनों से वह दिल्ली स्थित ‘एम्स’ (All India Institute Of Medical Sciences) में भर्ती थे, जहां शुक्रवार शाम करीब 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
परिजनों के अनुसार, डॉ. संजय सिसोदिया की पार्थिव देह शनिवार सुबह करीब छह बजे एम्स से घूकना स्थित निवास पर लाई जाएगी। घूकना स्थित घर से अंतिम यात्रा 11 बजे हिंडन श्मशान घाट के लिए निकलेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
संजय सिसोदिया के निधन पर तमाम पत्रकारों ने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी है। अपने शोक संदेश में उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोक संतप्त परिजनों को यह भीषण दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
टैग्स