होम / मीडिया फोरम / उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए वरिष्ठ पत्रकार डॉ. रमेश ठाकुर को किया गया सम्मानित

उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए वरिष्ठ पत्रकार डॉ. रमेश ठाकुर को किया गया सम्मानित

दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित 'सिक्स सिग्मा हेल्थ लीडरशिप समिट' में वरिष्ठ पत्रकार डॉ. रमेश ठाकुर को उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया गया। 

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित 'सिक्स सिग्मा हेल्थ लीडरशिप समिट' में वरिष्ठ पत्रकार डॉ. रमेश ठाकुर को उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया गया। एयर फोर्स प्रमुख, चीफ मार्शल वीआर चौधरी की अगुआई में उन्हें ‘जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर’ से नवाजा गया। इस मौके पर आईटीबीपी आईजी जसपाल सिंह, कारगिल में 17 गोली खाने वाले योद्धा परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव व तीनों फौज के शीर्षधिकारियों ने संयुक्त रूप से सम्मान दिया।

वरिष्ठ पत्रकार डॉ. ठाकुर को ये अवॉर्ड उनकी सामाजिक-मार्मिक समस्याओं पर लेखन और कुरीतियों को कुरेदने व जनहित जागरूकता से वास्ता रखने वाली पत्रकारिता के लिए दिया गया। टीवी न्यूज चैनलों की डिबेट पर उनकी बेबाक टिप्पणी और निष्पक्ष पक्ष को देशवासी पसंद करते हैं। पब्लिक प्रवक्ता के रूप में मुद्दों और तर्कों के साथ वह मजबूती से अपनी बात रखते हैं।

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में जन्में पत्रकार डॉ. ठाकुर दिल्ली में रहकर पत्रकारिता करते हैं। वह लंबे समय से बाल संरक्षण क्षेत्र से जुड़े हैं। उनके काम को देखते हुए केंद्र सरकार ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की बॉडी निपसिड में सदस्य भी बनाया हुआ है। जहां वो बाल कल्याण से जुड़ी समस्याओं पर प्रतिभाग करते हैं। एशिया की सबसे बड़ी निःशुल्क चिकित्सा वितरण संस्था सिक्स सिग्मा हेल्थ केयर जो दुगर्म पहाड़ी क्षेत्रों में धार्मिक श्रद्धालुओं को हेल्थ सुविधाएं मुहैया कराती हैं, के सीईओ डॉ. प्रदीप भारद्वाज व डॉ. अनीता भारद्वाज ने डॉ. रमेश ठाकुर का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में देश के नामी चिकित्यकों को भी सम्मानित किया गया।


टैग्स डॉ. रमेश ठाकुर
सम्बंधित खबरें

जियोस्टार में सानिया फ़ज़ल की नई पारी : बनीं क्रिएटिव डायरेक्टर

सानिया फ़ज़ल ने जियोस्टार में क्रिएटिव डायरेक्टर – ब्रांड सॉल्यूशंस, कंटेंट पार्टनरशिप्स और ब्रांडेड कंटेंट के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। वह रणनीतिक साझेदारी व ब्रांड कहानी को नई दिशा देंगी।

1 day ago

नर्मदा प्रसाद उपाध्याय और अतुल तारे को मिला हिन्दी गौरव अलंकरण 2026

साहित्यकार संध्या राणे के कविता संग्रह ‘शुभम् करोति’ का लोकार्पण भी हुआ। इस अवसर पर अरविंद तिवारी, पुरुषोत्तम दुबे, योगेन्द्रनाथ शुक्ल, डॉ. पद्मा सिंह, जयंत भिसे, हरेराम वाजपेयी उपस्थित रहे।

1 day ago

इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘भाषा’ खंड का शुभारंभ: मातृभाषाओं को समर्पित नई पहल

इंडिया हैबिटेट सेंटर ने ‘भाषा’ नामक विशेष खंड की शुरुआत की। यह पहल भारतीय भाषाओं के साहित्य को एक स्थान पर उपलब्ध कराकर भाषाई विविधता के संरक्षण और प्रसार को समर्पित है।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

2 days ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

3 days ago


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

11 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

10 hours ago

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

9 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

14 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

14 hours ago